फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lok Sabha election investigation of EVM started with political parties in Rajasthan

Lok Sabha Election: राजस्थान में चुनाव की तैयारी, राजनैतिक दलों के साथ EVM की जांच शुरू, 274 इंजीनियर बुलाए गए

Sat, 27 Jan 2024 05:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 27 Jan 2024 05:23 PM IST
सार

हर बार चुनाव से पहले राजनैतिक दलों की तरफ से ईवीएम को मुद्दा बनाया जाता है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश भर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जांच शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Lok Sabha election investigation of EVM started with political parties in Rajasthan
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जांच शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने शनिवार से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच के साथ लोकसभा सभा चुनाव की तैयारियों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


हर बार चुनाव से पहले राजनैतिक दलों की तरफ से ईवीएम को मुद्दा बनाया जाता है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य निर्वाचन विभाग ने प्रदेश भर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए राज्य के जिलों में 274 इंजीनियरों द्वारा लगभग 83000 बीयू, 73000 सीयू और 73000 VVPAT मशीनों की FLC करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में लोकसभा चुनाव के लिए EVM\VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) का कार्य भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, बेंगलुरु के इंजीनीयर्स द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि EVM\VVPAT मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) का कार्य 20 फरवरी तक पूर्ण होने की संभावना हैं। यह कार्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य  राजनैतिक दलों की उपस्थति में किया जाएगा।


ईवीएम से तात्पर्य बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपीएटी से है। राज्य के जिलों में  274 इंजीनियरो द्वारा लगभग 83000 बीयू, 73000 सीयू और 73000 VVPAT मशीनों की FLC कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed