{"_id":"61f94e08baf8a11a2535956b","slug":"liquor-smuggler-arrested-in-sirohi-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: ट्रक में गाजर के बीच छिपाकर अवैध शराब गुजरात ले जा रहा था तस्कर, 72 पेटी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: ट्रक में गाजर के बीच छिपाकर अवैध शराब गुजरात ले जा रहा था तस्कर, 72 पेटी जब्त
Tue, 01 Feb 2022 08:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Feb 2022 08:43 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी ट्रक चालक रामदयाल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह शराब की पेटियां जोधपुर से अहमदाबाद लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की अवैध शराब की पेटियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में गाजर की आड़ में तस्करी कर ट्रक से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब को जब्त कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक रामदयाल ने पूछताछ में बताया कि वह शराब की पेटियां जोधपुर से अहमदाबाद लेकर जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में शराब भरकर गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर मावल चौकी पर रीको पुलिस ने नाकेबंदी की। इस दौरान चौकी प्रभारी देवाराम मीणा ने टीम के साथ एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। ट्रक में गाजर की आड़ में शराब की पेटियां रखी थीं। पुलिस ने 72 पेटी शराब जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन