फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Liquor mafia clash in Churu hit each other car

Rajasthan: चूरू में शराब माफिया में भिड़ंत, एक-दूसरे की गाड़ी को मारी टक्कर

Mon, 07 Nov 2022 12:09 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 07 Nov 2022 12:09 PM IST
सार

शराब माफिया की भिड़ंत के बीच फायरिंग की भी सूचना है। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है। वहीं स्थानीय एडवोकेट ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने में लगी थी।

विज्ञापन
Liquor mafia clash in Churu hit each other car
बालोतरा में शराब माफियाओं में फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू के सादुलपुर के धानोठी छोटी तिराहे पर रात को शराब माफिया में भिड़ंत हो गई। शराब माफियाओं ने एक दूसरे की गाड़ियों को टक्कर मारने की कोशिश की। जिसमें एक बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की भी बात सामने आ रही है। हालांकि, मामले में पुलिस ने फायरिंग होने की पुष्टि नहीं की है। सुबह जैसे ही सूचना मिली तो मीडिया कर्मियों ने भी पुलिस के अधिकारियों से वार्ता की लेकिन अधिकारियों ने घटना होने से ही इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों को घटनास्थल की फोटो भेजकर कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद स्थानीय डीएसपी बृजमोहन असवाल ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को बरामद किया। घटना के बाद मौके पर खड़ी जीप को शराब माफिया ने क्रेन भेजकर मौके से हटाने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर क्रेन चालक को ग्रामीणों ने टोका तो वह मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


एडवोकेट हरदीप सुंदरिया ने कहा कि इतनी बड़ी घटना क्षेत्र में होने के बावजूद पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि अगर चूरू जिला एसपी को सूचना नहीं दी जाती तो पुलिस मामले को रफा-दफा कर देती। सादुलपुर डीएसपी बृजमोहन असवाल ने मामले पर कहा कि क्षतिग्रस्त गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना के करीब 20 घंटे बाद सिद्धमुख थाने में मामला दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि गांव दुमकी निवासी कुलदीप सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि मुकेश निवासी भानगढ़ और चार पांच अन्य ने गोलियां चलाई और हम दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद में वापस जीप में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed