{"_id":"65c74adf02b6c73e9c02b051","slug":"lineman-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-in-dholpur-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, परिजनों ने डिस्कॉम पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, परिजनों ने डिस्कॉम पर लगाया लापरवाही का आरोप
Sat, 10 Feb 2024 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:37 PM IST
सार
Dholpur: बाड़ी शहर के सैपऊ रोड पर बृजेश गार्डन के पास 11 केवी लाइन पर रिपेयरिंग का काम करते समय अचानक करंट दौड़ने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। डिस्कॉम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने से परिजनों और कुशवाह समाज के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार शहर के तकिया चौक गुमट मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय महेश कुशवाह पुत्र नारायण सिंह बाड़ी डिस्कॉम कार्यालय में निजी ठेकेदार के माध्यम से फॉल्ट निकालने वाली पार्टी में लाइनमैन का काम करता था। शनिवार को महेश के फोन पर सूचना आई की सैपऊ रोड पर बृजेश गार्डन के पास कोई फॉल्ट है। जिसे निकालने टीम के साथ चले जाओ।
विज्ञापन
इस पर महेश कुशवाह अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और शटडाउन लेने के बाद फॉल्ट निकालने लगा। इस दौरान अचानक से लाइन में करंट दौड़ पड़ा और महेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की बाद परिजन और साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों और कुशवाह समाज के लोगों में आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन
परिजनों का डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप
मृतक महेश कुशवाह के भाई राकेश कुशवाहा ने बताया कि घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और निजी फर्म के ठेकेदार को फोन किया लेकिन कोई अस्पताल नहीं आया है। ऐसे में लगता है कि उनका भाई विद्युत विभाग की लापरवाही का शिकार हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस जुटी जांच में
घटना के बाद टाउन चौकी प्रभारी राजेंद्र गिरी ने अस्पताल पहुंचे मृतक महेश पुत्र नारायण कुशवाहा के शव को मोर्चरी रखवाया है। परिजनों से पंचनामा और रिपोर्ट दर्ज करने की बोला है। चौकी इंचार्ज ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।