फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Light went off while giving speech of Energy Minister Bhanwar Singh Bhati in Bikaner

Rajasthan: ऊर्जा मंत्री भाटी के भाषण शुरू करते ही बिजली हुई गुल, अंधेरे में मुख्यमंत्री के सामने दिया भाषण

Sat, 16 Jul 2022 08:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Jul 2022 08:25 AM IST
सार

बारिश शुरू होने के कारण बिजली काट दी गई। ऐसे में ऊर्जा मंत्री को अंधेरे में भाषण देना पड़ा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत सहित अन्य मंत्री अंधेरे में बैठे रहे।

विज्ञापन
Light went off while giving speech of Energy Minister Bhanwar Singh Bhati in Bikaner
भंवर सिंह भाटी ने अंधेरे में दिया भाषण - फोटो : Social Media

विस्तार

बीकानेर के रविंद्र रंगमंच पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के भाषण देते समय लाइट गुल हो गई। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री गहलोत भी मौजूद थे। बाद में अंधेरे में ही ऊर्जा मंत्री ने अपना भाषण पूरा किया। इस दौरान अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बारिश के कारण करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को अचानक रविंद्र रंगमंच में शिफ्ट किया गया था। रविंद्र रंगमंच पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला, जलदाय विभाग मंत्री महेश जोशी और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी पहुंचे।

विज्ञापन


सबसे पहले ऊर्जा मंत्री का ही भाषण शुरू हुआ। जैसे ही भाटी ने अपनी बात कहने मंच पर पहुंचे, वैसे ही बिजली गुल हो गई। हालांकि, माइक से आवाज आ रही थी। ऐसे में भंवर सिंह भाटी ने अपना भाषण जारी रखा। करीब 15 मिनट तक अंधेरे में ही भाटी ने भाषण दिया। बारिश के कारण बिजली विभाग और बिजली कंपनी लाइट्स बंद करते हैं। ऐसे में बारिश को देखते हुए लाइट बंद की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed