Jaipur: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने जीक्लब में की सरेआम फायरिंग, सोशल मीडिया में लिखा 'सबका नंबर आएगा'
बीती रात जयपुर के मशहूर जीक्लब में बदमाशों से अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रितिक बॉक्सर ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर घटना की जिम्मेदारी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रितिक बॉक्सर ने बीती रात जयपुर के मशहूर जीक्लब में बदमाशों से अंधाधुंध फायरिंग करवाई और फरार हो गए। घटना के कुद देर बाद रितिक बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट डाल कर फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा कि 'सबका नंबर आएगा'। घटना की जानकारी मिलने पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों ने क्लब के बाहर शीशे पर करीब 15 से अधिक राउंड फायर किए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने नाकाबंदी लगा दी है। घटना करीब रात 12 बजे की है।
जानकारी के अनुसार बदमाशों पहले कार से जीक्लब की रेकी की और वहां से चले गए। कुछ देर बाद बाइक सवार तीन बदमाश आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने क्लब के बाहर शीशे पर ही करीब 15 से अधिक राउंड फायर किए। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। पुलिस ने देर रात तक शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश करती रही।
फायरिंग की जिम्मेदारी रितिक बॉक्सर ने ली
घटना के कुछ देर बाद सोशल मीडिया में मैसेज जारी हुआ जिसके बाद घटना की जानकारी हो पाई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे अपनी पोस्ट में लिखा कि "राम-राम जयपुर, यह जी क्लब जयपुर पर जो फायरिंग हुई है, यह मैंने ऋतिक बॉक्सर अनमोल बिश्नोई ने करवाई है। याद रहे सबका नंबर आएगा...."
पुलिस अब रितिक बॉक्सर को सर्च कर रही है। पुलिस ने देर रात तक नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश करती रही। अभी तक फायरिंग करने वाले किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
एक कागज परिसर में फेंककर गए बदमाश
जी क्लब के सिक्योरिटी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश जिस समय फायरिंग कर रहे थे। वह मौके पर मौजूद थे। बदमाश फायरिंग के बाद एक कागज परिसर में फेंककर गए। साथ में बोले- अगर 1 करोड़ रुपए नहीं दिए तो आगे इससे भी बड़ी घटना हो सकती है। खुद को यह बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर बता रहे थे। पर्ची को पुलिस को दे दी है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।