{"_id":"0e9ef3a5edec184f1e63926f01209606","slug":"last-day-of-rajasthan-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार का आखिरी दिन, पार्टियों ने झोंकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार का आखिरी दिन, पार्टियों ने झोंकी जान
समीर शर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 29 Nov 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों प्रदेश में सभी जगह जोर-शोर से चल रहा प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे थम जाएगा। प्रचार के अंतिम चरण में पार्टी के आला नेतृत्व ने जान झोंक रखी है और रैलियों की धूम मची हुई है।
विज्ञापन
तूफानी प्रचार के तहत यहां बृहस्पतिवार को कांग्रेस और भाजपा की ओर से दो-दो दर्जन सभाएं आयोजित की गईं, जिसमें भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की चार और राहुल गांधी की एक सभा शामिल है।
विज्ञापन
मोदी शुक्रवार को जोधपुर, पोकरण व सुरमेरपुर में चुनावी रैलियां करेंगे, शहनवाज हुसैन, भूपेन्द्र यादव, मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा नेता शाम तक प्रचार अभियान चलाएंगे, जबकि कांग्रेस के नेताओं में सचिन पायलट, गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, सीपी जोशी, विजय बहुगुणा, भूपेंद्र हुड्डा सहित कई नेता चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे भी शुक्रवार को प्रचार अभियान समाप्त होने से पहले आधा-आधा दर्जन रैलियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे खुद के विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे।