{"_id":"6471db46d6b08702060ed1e5","slug":"lake-city-udaipur-will-soon-get-vande-bharat-train-tourism-will-benefit-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लेक सिटी उदयपुर को जल्द मिलेगी वंदे भारत ट्रेन, पर्यटन को मिलेगा फायदा, इस रूट पर चल सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लेक सिटी उदयपुर को जल्द मिलेगी वंदे भारत ट्रेन, पर्यटन को मिलेगा फायदा, इस रूट पर चल सकती है
Sat, 27 May 2023 03:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 27 May 2023 03:58 PM IST
सार
उदयपुर से जयपुर के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। इससे उदयपुर और जयपुर दोनों जगह के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ आम लोगों को भी यात्रा करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर जिले को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इससे जिले के पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। आगामी दिसंबर में उदयपुर से जयपुर के बीच उदयपुर जयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा सकती है। इसे लेकर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार एक दिसंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर से प्रतिदिन सुबह 5.55 बजे रवाना हो कर सुबह 6.27 बजे माली, 7.22 बजे चंदेरिया, 8.55 बजे बूंदी, 9.23 बजे कोटा 10.25 बजे सवाई माधोपुर, 11.13 बजे निवाई से होते हुए दोपहर के 12.10 बजे दुर्गापुरा (जयपुर) पहुंचेगी। इसी तरह दुर्गापुरा (जयपुर) से दोपहर के 3.45 बजे रवाना होकर यह शाम 4.23 बजे निवाई, 5.05 बजे सवाई माधोपुर 6.10 बजे कोटा, 6.43 बजेबूंदी, 8.20 बजे चंदेरिया, 9.15 बजे मावली और रात के 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
इससे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन अधिकारी शिखा सक्सेना के अनुसार वंदे भारत के शुरू होने से उदयपुर में अधिक से अधिक लोग घूमने आ सकेंगे। इससे पर्यटकों के समय की बचत होगी, जिससे वो राजस्थान के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन
खास बात यह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने उदयपुर से जयपुर के बीच अपेक्षाकृत लंबा रूट लिया है, ये ट्रेन प्रदेश के तीन बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी मुहैया कराएगी। सवाई माधोपुर, जयपुर और उदयपुर जैसे टूरिस्ट शहरों के सर्किट को भी कनेक्ट कर रही है। इसका लोगों और पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा।