{"_id":"6465ac8560a4d4352a06c6c6","slug":"laborer-died-due-to-collapse-of-lentar-of-madrasa-under-construction-due-to-rain-in-mewat-area-of-bharatpur-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: मेवात इलाके में बारिश से निर्माणाधीन मदरसे का लेंटर ढहा, एक मजदूर की मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: मेवात इलाके में बारिश से निर्माणाधीन मदरसे का लेंटर ढहा, एक मजदूर की मौत, नौ लोग घायल
Thu, 18 May 2023 10:11 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 18 May 2023 10:11 AM IST
सार
भरतपुर जिले में मेवात इलाके के सीकरी पहाड़ी मार्ग पर झातली के पास एक निर्माणाधीन मदरसे का लेंटर ढहने से मजदूर दब गए, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। इसमें और मजदूरों के दबे होने के शक में राहत और बचाव का कार्य बुधवार देर रात 12 बजे तक चला। मजदूर मलबे में नहीं मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मदरसे का लेंटर ढहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर में मेवात इलाके के सीकरी थाना अंतर्गत पहाड़ी मार्ग पर स्थित झातली एवं मील मदरसा के बीच एक मदरसे का निर्माण हो रहा है, जिसके लिए बुधवार को 120 फीट लंबे और 30 फीट चौड़े परिसर में लेंटर डाला जा रहा था। इसमें करीब 10 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। शाम को तेज बारिश आने के कारण करीब एक घंटे काम बंद हो गया। बारिश रुकने के बाद काम फिर शुरू हुआ और शाम करीब साढ़े सात बजे तीन फीट का लेंटर बचा था। इस कारण कुछ ही मजदूर काम कर रहे थे बाकी मजदूर हाथ पैर धो रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान कुछ बल्लियां धंस गई और लेंटर ढह गया। इसमें एक मजदूर झंझार निवासी वीरसिंह जाटव (20) की मौत हो गई और ताजपुर निवासी अजरू, कासम व सीकरी निवासी रीतू और गोपालगढ़ निवासी धर्म सिंह को गंभीर हालत में अलवर रेफर किया। इरफान, जमशेद, रमन, भागसिंह, कन्हैया को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विधायक वाजिब अली मौके पर पहुंचे...
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक वाजिब अली मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची, जहां रात 12 बजे तक अन्य मजदूरों को मलबे में खोजा गया। लेकिन कोई नहीं मिला, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
लेंटर ढहने से नीचे जा गिरा...
गंभीर घायल मजदूर अजरु ने बताया कि लेंटर का काम अंतिम चरण में था। वह अंतिम घान बना रहा था। इसी दौरान लेंटर ढह गया और वह नीचे जा गिरा। उसे सीकरी अस्पताल में होश आया। मजदूरों का ठेकेदार फरार हो गया।