फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Fake CIA Officers Extort Rs 1 Lakh From Bhiwadi Medical Store Owner, Rs 25K Bounty Accused Held

राजस्थान: फर्जी CIA अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से वसूली एक लाख की फिरौती, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 04:08 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 04:08 PM IST
सार

भिवाड़ी में फर्जी CIA हरियाणा पुलिस अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से एक लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी दीपक उर्फ हन्नी को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
Fake CIA Officers Extort Rs 1 Lakh From Bhiwadi Medical Store Owner, Rs 25K Bounty Accused Held
भिवाड़ी में फर्जी CIA गैंग का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी सीआईए हरियाणा पुलिस अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक को नशीली दवाओं की बिक्री के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये की फिरौती वसूलने के मामले में भिवाड़ी पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी दीपक उर्फ हन्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो माह से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, मामले में तीन आरोपियों मोहित, हर्ष और 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अनिल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी बृजेश उपाध्याय के निर्देश पर महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज की ओर से वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमनलाल मीना और भिवाड़ी वृत्ताधिकारी लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन तथा भिवाड़ी फेज तृतीय थानाधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
विज्ञापन


कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गए, मांगे थे 10 लाख
पुलिस के अनुसार, सुनारी निवासी अजरूदीन का सांथलका में भारत फार्मेसी नाम से मेडिकल स्टोर है। 12 जुलाई 2026 की शाम करीब छह बजे ग्रे रंग की मारुति स्विफ्ट कार में पांच युवक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। इनमें से चार युवक दुकान में गए और खुद को हरियाणा सीआईए पुलिस का अधिकारी बताते हुए संचालक पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: तिजारा में एक-एक वोट पर टिकी थी सभापति की कुर्सी: कांग्रेस के रामावतार सैनी दो वोट से जीते, देर रात आया नतीजा

आरोपियों ने कार्रवाई का डर दिखाकर उसे जबरन कार में बैठा लिया और रिलैक्सो चौक से चैंपियन चौक होते हुए हरचंदपुर की तरफ एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां नशीली दवाओं के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकाया।

यूपीआई से 10 हजार और 90 हजार करवाए ट्रांसफर
डर के कारण पीड़ित ने परिचित से रुपये मंगाने की कोशिश की, लेकिन बैंक बंद होने की बात सामने आने पर आरोपियों ने अपने मोबाइल का यूपीआई स्कैनर दिखाकर ऑनलाइन भुगतान करने के लिए मजबूर किया। पीड़ित ने पहले 10 हजार और बाद में 90 हजार रुपये, कुल एक लाख रुपये आरोपियों के बताए यूपीआई पर ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की यूपीआई लिमिट खत्म होने के बाद आरोपियों ने अगले दिन 50 हजार रुपये और देने की धमकी दी तथा उसे उसकी दुकान के पास छोड़कर फरार हो गए।

अगले दिन 50 हजार लेने दो युवकों को भेजा
13 जुलाई को पीड़ित ने भिवाड़ी फेज तृतीय थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तत्काल योजना बनाई और पीड़ित को संभावित फोन कॉल की स्थिति में पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। इसी दिन आरोपियों ने 9256444102 नंबर से कॉल कर शेष 50 हजार रुपये की मांग की। आरोपियों ने कहा कि कुछ देर में दो युवक मेडिकल स्टोर पर आएंगे। एक के लंबे बाल और दूसरे के दुबले-पतले होने की जानकारी देकर दोनों को 50 हजार रुपये देने के लिए कहा गया। पुलिस के निर्देश पर पीड़ित ने दोनों युवकों को बातचीत में उलझाए रखा और पुलिस को सूचना दे दी।

बाइक समेत दो आरोपी मौके से पकड़े
सूचना मिलते ही थानाधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को मोटरसाइकिल नंबर RJ40SM2437 सहित हिरासत में लिया। इनकी पहचान मोहित पुत्र बन्टी निवासी गहनकर और हर्ष पुत्र सुरेश निवासी भिवाड़ी के रूप में हुई। पूछताछ और अनुसंधान में घटना में अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई। मामले में पुलिस थाना भिवाड़ी फेज तृतीय में मुकदमा नंबर 222/2026 धारा 111(3), 308(6) और 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।


पहले 10 हजार का इनामी अनिल पकड़ा गया
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी गई। फरार आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया। इसी क्रम में पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अनिल पुत्र रामप्रसाद निवासी जिंदा मोहल्ला, भिवाड़ी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार तलाश करते हुए 20 सितंबर को मामले के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी दीपक उर्फ हन्नी पुत्र राजू गुर्जर, उम्र 29 वर्ष, निवासी जिंदा मोहल्ला, भिवाड़ी गांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से घटना में उसकी भूमिका, अन्य साथियों और इस्तेमाल किए गए संसाधनों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

आरोपी के खिलाफ पहले से नौ मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ हन्नी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ भिवाड़ी थाने में वर्ष 2016 से 2026 तक कुल 10 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। इनमें मारपीट, रास्ता रोकने, एससी/एसटी एक्ट, लूट, हथियार अधिनियम और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। वर्ष 2017 में दर्ज एक मामले में आईपीसी की धारा 397, 450 और 412 तथा आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई थीं। वर्ष 2023 के एक मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराएं भी दर्ज हैं। वर्तमान फिरौती प्रकरण में अनुसंधान जारी है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी विक्रम सिंह, एएसआई दिलबहार, हेड कांस्टेबल बीरेंद्र तथा कांस्टेबल दिनेश और शांतिलाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed