{"_id":"6402f6492bd610b29101d0c6","slug":"young-man-slit-his-throat-with-blade-in-in-laws-house-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: ससुराल आकर युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: ससुराल आकर युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sat, 04 Mar 2023 01:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:12 PM IST
सार
कोटा श्रीनाथपुरम सी कॉलोनी में एक युवक ने ससुराल में आकर अपना ही गला काट लिया। घायल युवक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
श्रीनाथपुरम सी कॉलोनी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आरकेपुरम थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया की कोटा शहर के श्रीनाथपुरम इलाके में युवक विनोद मेहरा (40) पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी महावीर नगर थर्ड ने अपने ससुराल श्रीनाथपुरम में जाकर ब्लेड से अपना ही गला काट लिया। खून अधिक बह जाने के कारण गंभीर हालत में परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस एमबीएस अस्पताल पहुंची और घायल युवक के बयान लिए। हालांकि प्रथम दृष्टया लग रहा है युवक ने नशे की हालत में ब्लेड से अपना ही गला काटा है। घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं लगा पाया है। घायल युवक विनोद के साथ उसकी पत्नी मीना मेहरा भी साथ थी। इस संबंध में परिजनों ने ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि जिस जगह पर घटना हुई वह 11 दिन पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। विनोद मेहरा के साले अजय मेहरा ने नशे की हालत में अपने ही लकवाग्रस्त पिता राधेश्याम पर लोहे के बर्तन और चाकू से हमला कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान 22 फरवरी को एमबीएस अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना के बाद विनोद मेहरा की पत्नी और राधेश्याम की बेटी मीना मेहरा ने अपने भाई के खिलाफ आरकेपुरम थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन