फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Vinyanjali program of Jain saint Acharya Vidyasagar Ji Maharaj in Kota

Kota: जैन संत विद्यासागर महाराज का विनयांजलि कार्यक्रम, बिरला बोले- हमें आचार्य के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा

Sun, 25 Feb 2024 07:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 25 Feb 2024 07:36 PM IST
सार

जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज की विनयांजलि सभा में मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का सानिध्य एवं माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं विधायक संदीप शर्मा की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
Vinyanjali program of Jain saint Acharya Vidyasagar Ji Maharaj in Kota
विनयांजलि कार्यक्रम में ओम बिरला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आचार्य भगवंत श्री 108 विधासागर जी महामुनिराज की समाधि पर आज देशभर में विनयांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों की शृंखला में आज दिगंबर जैन मंदिर विज्ञान नगर कोटा में मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का सानिध्य एवं माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा की उपस्थिति में विन्यांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को विन्यांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आचार्य श्री ने सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र का साथ लेते हुए भगवान महावीर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। 
विज्ञापन


बिरला ने कहा कि मेरा जब भी आचार्य श्री से मिलना हुआ आचार्य श्री ने मुझे सिर्फ़ और सिर्फ़ भारतीय और भारतीयता को लेकर चर्चा की आचार्य श्री का संपूर्ण जीवन देश के लिए, देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित था। आचार्य श्री ने खादी की माध्यम से, चिकित्सा के माध्यम से, मानव सेवा के माध्यम से, पशु सेवा जैसे अनेक कार्य किए हैं। हमें आचार्य श्री जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि आचार्य श्री जन जन के आराध्य थे और आचार्य श्री के जीवन से हम सबको जो सीखने को मिला है। उसका कुछ अंश भी अपने जीवन में उतार लिया तो निश्चित ही हम सबका कल्याण होगा।


इस अवसर पर भारतीय जानता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राकेश जैन ने अपने संबोधन में कहा की आचार्य श्री का लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला के साथ कई बार दर्शनों का सौभाग्य मिला। आचार्य श्री जब जल संसाधन मंत्री के साथ मिले तो नदियों को जोड़ने के बारे में कहा कि जब पीयूष जी गोयल के साथ मिले तो खादी को लेकर बहुत बड़ा विचार रखा और स्वरोज़गार का बहुत बड़ा साधन बताया। राकेश जैन ने कहा कि आचार्य श्री के बारे में कुछ भी बोलना दीये को रोशनी दिखाने के समान है। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता, महामंत्री विनोद जैन टोरडी, संरक्षक राजमल पटौदी सहित जैन समाज के हज़ारों महिला और पुरुष वर्ग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed