फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Tantra mantra in crematorium: Liquor bottle, sweets and pieces of meat found along with objectionable material

श्मशान में तंत्र-मंत्र : शवदाह स्थल पर आपत्तिजनक सामग्री के साथ मिली शराब की बोतल, मिठाई और मांस के टुकड़े

Sun, 25 Feb 2024 02:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 02:26 PM IST
सार

Kota: मुक्तिधाम में मृतक के शवदाह स्थल के पास से आपत्तिजनक सामग्री मिलने से पर परिजनों ने तंत्र-मंत्र की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Tantra mantra in crematorium: Liquor bottle, sweets and pieces of meat found along with objectionable material
श्मशान पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के केशवपुरा मुक्तिधाम में एक मृतक के अंतिम संस्कार स्थल के पास शराब की बोतल, मांस के टुकड़े, मिठाई व अन्य सामग्री मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर दादाबाड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


मृतक के दामाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके ससुर हजारीलाल यादव की दो दिन पहले मृत्यु हो गई थी, जिनका केशवपुरा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया था। आज तीये की रस्म के लिए परिजन जब श्मशान पहुंचे तो उन्हें शवदाह स्थल के पास शराब की बोतल, मांस के टुकड़े, मिठाई व आपत्तिजनक सामग्री मिली, जिससे स्पष्ट तौर पर तंत्र-मंत्र क्रिया करने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के परिजनों में काफी आक्रोश है। श्मशान घाट में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है, सीसीटीवी कैमरे भी यहां नहीं लगे हैं। इसी मुक्तिधाम में पहले भी इस तरह के तंत्र-मंत्र की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दादाबाड़ी थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि परिजनो की रिपोर्ट पर मामले की जांच करवाई जा रही है, आसपास के सीसीटीवी के माध्यम से सुराग जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed