फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Stain on Uniform: Rape case filed against in-charge of Jhalawar womens police station

वर्दी पर दाग: झालावाड़ महिला थाने के प्रभारी पर दुष्कर्म का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर संबंध बनाए

Sat, 08 Jan 2022 12:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 08 Jan 2022 12:44 PM IST
सार

कोटा की विज्ञाननगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता और आरोपी 2014 से एक दूसरे के संपर्क में थे।
 

विज्ञापन
Stain on Uniform: Rape case filed against in-charge of Jhalawar womens police station
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान पुलिस की वर्दी पर एक और दाग लगा है। राज्य के झालावाड़ महिला थाने के थानाधिकारी एसएचओ पर कोटा जिले के विज्ञान नगर थाने में एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि एसएचओ ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। उन्होंने जीवन भर साथ रहने का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गए। 

विज्ञापन


झालावाड़ महिला थाना प्रभारी विजय सिंह के विरुद्ध दर्ज हुए दुष्कर्म के केस की पुष्टि विज्ञान नगर थाना प्रभारी महेश सिंह ने की है। सिंह ने बताया कि कोटा शहर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिले परिवाद पर पीड़िता की ओर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही पीड़िता के बयान और मेडिकल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी 2014 से संपर्क में थे। घर पर आना जाना था।  
विज्ञापन


पिछले साल मंदिर में की थी शादी
पुलिस के अनुसार जुलाई 2021 में आरोपी व फरियादी दोनों ने एक मंदिर में शादी की थी। विज्ञान नगर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। आरोपी सब इंस्पेक्टर विजय सिंह भरतपुर का मूल निवासी है। पूर्व में कई साल तक कोटा में तैनात रहा। अभी वह झालावाड़ महिला थाने का प्रभारी है, लेकिन जब से उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है, वह झालावाड़ महिला थाने से गायब है। आरोपी के खिलाफ जल्द विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला केस दर्ज कराने आई थी तब हुआ संपर्क
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित और आरोपी विजय सिंह के बीच तब संपर्क हुआ जब 2014 में आरोपी विजय सिंह विज्ञान नगर थाने में तैनात था। यह महिला उस वक्त किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने पहुंची थी। उसी मामले को लेकर दोनों की जान-पहचान बढ़ी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी विजय सिंह ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी लगातार उसे शादी का झांसा देता रहा, लेकिन अंत में वह मुकर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed