फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   speeding car fell into canal in Kota three saved

Rajasthan: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, युवक ने चार साल की बच्ची सहित तीन को बचाया

Fri, 16 Dec 2022 02:50 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 16 Dec 2022 02:50 PM IST
सार

कोटा में तेज रफ्तार कार छह फीट गहरे नहर में गिर गई। एक युवक और स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
speeding car fell into canal in Kota three saved
नहर में गिरी कार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोटा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर छह फीट गहरी नहर में गिर गई। कार में डेढ़ साल की बच्ची समेत दो युवक फंस गए। मौके पर मौजूद एक युवक ने हिम्मत दिखाई और तीनों को बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


मामला कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के रोटेडा रोड का है। गुरुवार की शाम पांच बजे कार नहर में गिर गई। कार में लव सिंह मीणा, उसकी डेढ़ साल की भांजी अन्नू और लव का दोस्त ऋषिकेश था। ये लोग कोटा शहर जा रहे थे। कार गिरने से तेज आवाज हुई। जिसके बाद मौके पर मौजूद युवक जयंत फौरन पानी में कूद गया और उसने बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद उसने युवक को निकालने की कोशिश की लेकिन पानी अधिक होने के कारण परेशानी आ रही थी। 

विज्ञापन

जयंत स्थानीय लोगों की मदद से कार को पलटी खिलाकर नहर के किनारे लेकर आया। इसके बाद उसने कार का शीशा तोड़ा और युवकों को बाहर निकाला। युवक का सीना दबाकर पानी निकाला गया तो वह होश में आया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed