फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Show cause notice given to discom employee in Kota for not coming to office on time

Kota: कर्मचारी को नोटिस देना पड़ गया भारी; जवाब में लिख दी ऐसी बात, अब अधिकारी पर बैठ गई जांच, जानें मामला

Mon, 17 Jul 2023 09:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Jul 2023 09:58 PM IST
सार

कोटा में जयपुर डिस्कॉम कर्मचारी को समय पर ऑफिस न आने पर थमाया कारण बताओ नोटिस। कर्मचारी में लिखित में दिया ऐसा जवाब कि नोटिस देने वाले सहायक मुख्य अभियंता के होश उड़ गए होश।

विज्ञापन
Show cause notice given to discom employee in Kota for not coming to office on time
कारण बताओ नोटिस कर्मचारी ने ये दिया जवाब। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक मुख्य अभियंता कोटा संभाग को एक डिस्कॉम कर्मी को देरी से आने पर कारण बताओ नोटिस देना भारी पड़ गया। कर्मचारी ने ऐसा जवाब दिया कि जिसे पढ़कर लोगों के हंसी ठहाके छूट रहे हैं, लेकिन नोटिस देने वाले अधिकारी सहायक मुख्य अभियंता खुद पसीना-पसीना हो गए हैं।

विज्ञापन


जेवीवीएनएल के कार्यालय संभागीय मुख्य अभियंता कोटा संभाग के सहायक मुख्य अभियंता जीएस बेरवा की ओर से 14 जुलाई 2023 को डिस्कॉम के कोटा जेपीडी (आईए रिव.) कार्यालय में सी.ए.- सेकंड पद पर तैनात एक कर्मचारी अजीत सिंह को ऑफिस देरी से आने पर कारण बताओ नोटिस देना भारी पड़ गया। कर्मचारी ने ऐसा जवाब दिया कि सहायक मुख्य अभियंता के होश फाख्ता हो गए और अब उनके ऊपर भी जांच की तलवार लटक गई है। कर्मचारी ने नोटिस के नीचे ही खाली जगह पर दो लाइन का टका सा जवाब दे दिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जवाब है ही ऐसा कि जिसे पढ़ पढ़कर लोगों और खासकर सरकारी महकमों के कर्मचारियों के हंसी- ठहाके छूट रहे हैं। इतना ही नहीं जवाब में ऐसा प्रश्न भी खड़ा कर दिया गया है कि नोटिस जारी करने वाला सहायक मुख्य अभियंता खुद जांच के घेरे में आ गया है। 
विज्ञापन




नोटिस में लिखा, कारण स्पष्ट करें?
कारण बताओ नोटिस में लिखा गया था "आपके कार्यालय का दिनांक 14 जुलाई 2023 को सुबह 9:45 बजे औचक निरीक्षण किया गया। आपके ऑफिस के अटेंडेंस रजिस्टर में उस समय और अन्य तारीख को आपके हस्ताक्षर अंकित नहीं थे, यानी आप उस समय और तारीख को कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। कृपया कारण स्पष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप स्वयं भी समय पर नहीं आते हैं...तो मैं भी नहीं आता
जवाब में कर्मचारी ने दो लाइन लिखकर अपने ही बॉस को चुनौती देकर लिखित में उनकी पोल खोल दी। कर्मचारी ने लिखा- "आप स्वयं कभी समय पर नहीं आते हैं। इसलिए मैं भी समय पर नहीं आता हूं।"

यह जवाब लिखकर कर्मचारी अजीत सिंह ने 17 जुलाई 2023 को नोटिस जारी करने वाले सहायक मुख्य अभियंता को भिजवा दिया। बाकायदा लिखित जवाब के नीचे हस्ताक्षर और तारीख भी डाली गई। ऑफिशियल रिकॉर्ड में यह चीज दर्ज हो गई। इससे कर्मचारी के साथ ही अब सहायक मुख्य अभियंता भी जांच के दायरे में आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक विभाग के आला अधिकारियों तक पूरा मामला पहुंचा है और अब दोनों ही अधिकारी और कर्मचारी की जांच करवाई जा रही है।


अनुशासनहीनता, पोल खोल अभियान या आगे के लिए सबक?
सरकारी महकमों और दफ्तरों में में अधिकारियों-कर्मचारियों की लेटलतीफी, कार्यशैली की इस कारण बताओ नोटिस और जवाब के आदान-प्रदान ने पोल खोल कर रख दी है। अफसर और कर्मचारियों में आपसी तनातनी और खींचतान के किस्से अब तक गपशप में सुनने को मिलते थे, जो रिकॉर्ड पर लिखित में भी आने लगे हैं। इसे देर से ऑफिस पहुंचने वाले कर्मचारी का दुस्साहस और अनुशासनहीनता कहें या अपने ही बॉस को चुनौती या सिस्टम की पोल खोलने वाली कोशिश कहें? लेकिन जनता ही इसका सही आकलन कर सकती है। यह घटना गम्भीर भी है और रोचक भी है। बहरहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नोटिस और कर्मचारी का जवाब खूब शेयर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed