फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan rtu professor forced a girl student to have a physical relationship in kota

Rajasthan: बेशर्म प्रोफेसर की काली करतूत, छात्रा को फेल किया, फिर पास करने के लिए बनाया शारीरिक संबंध का दबाव

Wed, 21 Dec 2022 04:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 04:30 PM IST
सार

राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा के एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ उसी की स्टूडेंट ने फिजिकल रिलेशन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बात नहीं मानने पर प्रोफेसर ने स्टूडेंट को फेल भी कर दिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार बिचौलिए स्टूडेंट के जरिए छात्रा पर दबाव बनाता रहा।

विज्ञापन
Rajasthan rtu professor forced a girl student to have a physical relationship in kota
आरोपी प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के तकनीकी विश्वविद्यालय में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। कोटा तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) में एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार की ओर से छात्रा को पास करने की एवज में उसकी अस्मत मांगने का घिनौना मामला सामने आया है। आरोपी प्रोफेसर ने आरटीयू के ही एक छात्र को माध्यम बनाकर कई लड़कियों को मोहरा बनाया हुआ है। इसी छात्र के माध्यम से ही छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जाता है।

विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर दादाबाड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक छात्र अर्पित के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है, जो कि बिचौलिए का काम करता है।
विज्ञापन


ये है मामला...
दरअसल, मामला यह है कि आरटीयू में एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार आरटीयू की कई छात्राओं पर अपनी गंदी नजर रखता था और वो अपनी हवस बुझाने के लिए किसी भी हद तक जाने के तैयार था और उसने किया भी ऐसा ही। एक छात्रा को इंजीनियरिंग में फेल कर दिया। एक अन्य छात्र अर्पित ने छात्रा को बातों के झांसे में लिया और पास करवाने की गारंटी दी। लेकिन उसने प्रोफेसर गिरीश परमार से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि, छात्रा पहले ही फेल होने के कारण मानसिक तनाव खेल रही थी, ऊपर से इस तरह का दबाव। बकौल छात्रा डिप्रेशन में चली गई। काफी कोशिशों के बाद भी उबर नहीं पा रही थी। उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया था, लेकिन जब उसने उसके सहपाठियों से बात की तो उन्होंने छात्रा को हिम्मत दिलाई। तब उसने घर वालों से बात की। घर वालों की सहमति से छात्रा दादाबाड़ी थाना पहुंची और मुकदमा दर्ज करवाया।

बताया जा रहा है कि बिचौलिए की भूमिका निभाने वाला छात्र अर्पित कॉलेज में रिप्रजेंटेटिव है और कैंपस के अधिकतर काम देखता है। कोविड-19 के दरमियान भी ऑनलाइन का समस्त काम उसने ही संभाला था। इस कारण से वो लगभग सभी के संपर्क में था और सभी के लिए भरोसेमंद होने के कारण ही आरोपी प्रोफेसर परमार ने उसे मोहरा बनाया।

छात्रा के अनुसार, प्रोफेसर ने कई छात्राओं को अपने इस घिनौने षड्यंत्र के लिए चुना हुआ है और सभी को इसी तरह से प्रताड़ित कर दबाव बनाता है। छात्रा ने बताया कि अर्पित ने जब मुझे इस काम के लिए प्रोफेसर से मिलने के लिए कहा तो मैंने मना कर दिया। तब मुझे कहा गया कि पूरी जिंदगी ही पास नहीं हो पाएगी।


तमाम घटनाक्रम से छात्रा पूरी तरह से टूट गई। सहपाठियों और घर वालों के सहयोग से पुलिस के पास पहुंची और एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार और छात्र अर्पित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। अब मामला पुलिस के पास है, जिसमें जांच शुरू कर दी गई है। दादाबाड़ी थाना पुलिस इस कलयुगी गुरु को इसके अंजाम तक पहुंचाने में कितना वक्त लगती है और प्रोफेसर द्वारा प्रताड़ित छात्राओं को इसके चंगुल से मुक्त करवा पाती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed