फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan PA and PRO of Lok Sabha Speaker Om Birla thrashed in Kota

Rajasthan: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के PA और PRO से कोटा में मारपीट, मोबाइल भी छीना, आरोपी हिरासत में

Thu, 27 Apr 2023 01:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 01:16 PM IST
सार

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पीए और पीआरओ के साथ मारपीट और मोबाइल लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात को किशोरपुरा थाना इलाके में लोकसभा स्पीकर के कैंप ऑफिस के नजदीक हुई। लोकसभा स्पीकर के पीए और पीआरओ को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Rajasthan PA and PRO of Lok Sabha Speaker Om Birla thrashed in Kota
लोकसभा स्पीकर के पीआरओ जीवनधर और ओम बिरला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के किशोरपुरा थाना इलाके में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कैंप ऑफिस के नजदीक बुधवार रात उनके पीए और पीआरओ के साथ मारपीट की घटना हुई। मारपीट के बाद दोनों सहायकों पीआरओ जीवनधर जैन और पीए राघवेंद्र सिंह को दादाबाड़ी प्रताप नगर स्थित भारत विकास हॉस्पिटल ले जाया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात ही चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


कोटा में डीएसपी अमर सिंह राठौड़ के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब एक बजे के आसपास जीवनधर जैन और राघवेंद्र सिंह स्पीकर ओम बिरला के शक्ति नगर कैंप कार्यालय से 50 मीटर दूर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी एक बाइक अनियंत्रित होकर उनके वाहन से टकरा गई। इससे वहां मौजूद जीवनधर जैन और राघवेंद्र के साथ ही बाइक सवार लोगों को भी चोट लगी। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच में कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। घटना के बाद बाइक सवार ने कुछ अन्य लोगों को भी बुला लिया, जिन्होंने उनसे मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उन्होंने जीवनधर जैन और राघवेंद्र का मोबाइल भी छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


लोकसभा स्पीकर के दोनों स्टाफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया...
घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बाइक सवार और उनके साथी आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद घायल पीआरओ जीवनधर जैन और पीए राघवेंद्र सिंह को भारत विकास हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने किया थाने पर कैंप, 4-5 युवकों को पकड़ा...
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के स्टाफ से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। देर रात कोटा शहर एसपी शरद चौधरी भी थाने पर पहुंचे और कैंप करते हुए मोर्चा संभाला लिया। खुद मॉनिटरिंग कर टीमों को आरोपियों की रातों रात धरपकड़ के निर्देश दिए। ज़िले के अन्य पुलिस अधिकारी भी किशोरपुरा थाने पहुंच गए। कई थानाधिकारियों को बुलाया गया। पुलिस की अलग अलग टीमों ने देर रात ही कार्रवाई करते हुए करीब 4 से 5 लोगों को डिटेन कर लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।


मामले में बाइक आमिर घोसी नाम के युवक की बताई गई। हालांकि, वह घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था। लेकिन पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है और उसने बाइक किसे दी और क्यों दी थी। इसकी पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किए हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि यह नशे में हुई दुर्घटना के बाद मारपीट की घटना थी या फिर जानबूझकर वारदात करने के दिए घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed