फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan NHRC strict on suicide case of three students in Kota notice sent to these people including the sta

Rajasthan: कोटा में तीन छात्रों के आत्महत्या मामले पर NHRC सख्त, राज्य सरकार सहित इन लोगों को भेजा नोटिस

Thu, 15 Dec 2022 10:00 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Dec 2022 10:00 AM IST
सार

राजस्थान के कोटा में तीन छात्रों के संदिग्ध परिस्थिति में आत्महत्या करने के मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने इस संबंध में राजस्थान सरकार, केन्द्रीय उच्च शिक्षा सचिव और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Rajasthan NHRC strict on suicide case of three students in Kota notice sent to these people including the sta
मानवाधिकार आयोग का नोटिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कोटा में तीन छात्रों द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किए जाने के मामले में राजस्थान सरकार, केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष को नोटिस भेजा है। मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, उसने मीडिया में आयी खबरों पर खुद संज्ञान लिया है और महसूस किया है, निजी कोचिंग संस्थानों के नियमन की आवश्यकता है।

विज्ञापन


बता दें कि कोटा में रहकर विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे तीन छात्रों द्वारा 12 घंटे के भीतर कथित रूप से आत्महत्या किए जाने के कुछ ही दिनों बाद आयोग ने नोटिस जारी किए हैं। राजस्थान के कोटा में तीन कोचिंग स्टूडेंटों के एक ही दिन में आत्महत्या करने से हडकंप मच गया। बीते 12 दिसंबर की रात एक कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड के बाद शव का पोस्टमार्टम ही हुआ था कि दो और कोचिंग स्टूडेंट्स के आत्महत्या की खबर आ गई। कोटा में एक ही दिन में तीन बच्चों के आत्महत्या ने सभी को विचलित कर दिया। दो स्टूडेंट तो एक ही हॉस्टल में रहते थे और दोनों का कमरा भी पास ही था। दोनों सात महीने से तलवंडी के एक हॉस्टल में रह रहे थे, जबकि तीसरा स्टूडेंट कुन्हाड़ी इलाके में रहता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल...
इसके पहले तीन छात्रों की आत्महत्या मामले पर पूर्व मंत्री और सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा है कि कोचिंग संस्थानों का राजनीतिक रसूख काफी मजबूत है और प्रशासन भी प्रभावित होता दिख रहा है। उन्होंने कोटा जिलाधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि कोचिंग संस्थानों में अपने बच्चों का दाखिला दिलाने के लिए अधिकारी पोस्टिंग करवाते हैं।


डिप्रेशन हो सकती है वजह...
तीनों ही आत्महत्या केस में कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तीनों छात्र पढ़ाई के प्रेशर को झेल नहीं पा रहे थे। इसकी वजह से वह डिप्रेशन में आ गए थे। जानकारी के मुताबिक, डेढ़ बजे रात में हास्टल में रहने वाला एक अन्य छात्र अपने कमरे से बाहर आया तो प्रणव अपने कमरे के बाहर अचेत पड़ा था। उसने तुरंत हास्टल संचालक को मामले की जानकारी दी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed