{"_id":"61f64a0acf873579c7402919","slug":"rajasthan-news-kota-missing-minor-boy-and-the-girl-have-been-recovered-from-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: पुलिस को मिली कामयाबी, लापता दो बच्चे मध्यप्रदेश में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा: पुलिस को मिली कामयाबी, लापता दो बच्चे मध्यप्रदेश में बरामद
Sun, 30 Jan 2022 01:49 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र में एक महीने पहले लापता हुए नाबालिग लड़का और लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुंभराज में मिले। पुलिस ने दोनों के परिजनों से मुलाकात कराई इस दौरान परिजनों की आंखें भर आई और उन्होंने पुलिस का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि 22 दिसंबर 2021 को थाना आरके पुरम क्षेत्र से नाबालिग बालिका व बालक के लापता हो जाने पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गुमशुदा बच्चों की बारे में सूचना देने पर 2000-2000 रुपये के इनाम की घोषणा कर बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
गुमशुदा नाबालिग बच्चों के परिजनों से संपर्क कर टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की एवं मुखबिरों को सक्रिय किया। सभी संदिग्ध स्थानों की सघन तलाशी कर गुमशुदा बच्चों के बारे में सूचना जुटाई। गठित टीम के सदस्यों के सार्थक प्रयास एवं सूझबूझ से दोनों बच्चों को टीम ने मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुंभराज से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन