फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan News: Another student missing from coaching city, came to Kota from Siliguri to prepare for NEET

Rajasthan News: कोचिंग सिटी से लापता हुआ एक और छात्र, सिलीगुड़ी से नीट की तैयारी के लिए कोटा आया था

Sun, 25 Feb 2024 09:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 09:56 AM IST
सार

Kota: कोचिंग सिटी कोटा से लगातार छात्रों के लापता होने की खबर आती जा रही हैं। पिछले दिनों गायब हुए छात्रों की गुमशुदगी पर पुलिस कार्रवाई कर ही रही थी कि अब सिलीगुड़ी का एक और स्टूडेंट लापता हो गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Another student missing from coaching city, came to Kota from Siliguri to prepare for NEET
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

देश भर में मशहूर कोचिंग सिटी कोटा से छात्रों के लापता होने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में पुलिस ने राजगढ़ के एक छात्र का शव गडरिया महादेव के पास जंगल से बरामद किया गया था। इसके बाद पिछले 11 दिनों से गायब बुलंदशहर के पीयूष को पुलिस ने बरामद किया है। अब इस बीच सिलीगुड़ी के एक और छात्र के लापता होने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन


लगातार लापता हो रहे छात्रों से पुलिस प्रशासन भी अब दबाव में है। अभी उप्र के बुलंदशहर के लापता छात्र को कोटा पुलिस हिमाचल के धर्मशाला से तलाश करके कोटा पहुंची भी नहीं थी कि एक और कोचिंग स्टूडेंट के लापता होने से विभाग में हलचल मच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता हुआ छात्र कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था।  
विज्ञापन


सिलीगुड़ी के रहने वाले लापता छात्र की पहचान आर्यन मित्रा के रूप में हुई है। कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा आर्यन कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित लैंडमार्क इलाके से बीते तीन दिन से लापता है। 21 फरवरी को वह हॉस्टल से निकला था लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा। जबकि 22 फरवरी को उसका 12वीं का एग्जाम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के पहले आर्यन के पिता ने उसे जगाने के लिए फोन किया था लेकिन फोन रिसीव नहीं करने पर उन्होंने हॉस्टल मैनेजर को फोन किया लेकिन स्टूडेंट कमरे में नहीं मिला। इसके बाद एग्जाम सेंटर पर भी उसकी तलाश की लेकिन वहां भी नहीं मिलने पर हॉस्टल मैनेजर ने कुन्हाड़ी पुलिस थाने में स्टूडेंट की गुमशुदगी दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। छात्र के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने बताया कि स्टूडेंट की लोकेशन उत्तरप्रदेश के आगरा के आसपास मिली है।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टूडेंट के पिता कोटा आ गए हैं। पुलिस स्टूडेंट की तलाश में जुटी हुई है। छात्र की लोकेशन उत्तरप्रदेश के आगरा इलाके में मिली है। मालूम हो कि नीट और जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों के लापता होने की यह इस साल की यह चौथी घटना है। 

आर्यन से पहले जेईई और नीट की तैयारी कर रहे पीयूष, रचित और युवराज नामक छात्र लापता हुए थे। इनमें से रचित का शव पिछले दिनों गडरिया महादेव के पास जंगल से बरामद हुआ था। पीयूष, जो कि कपासिया से लापता था उसे पुलिस ने 11 दिनों की तलाश के बाद हिमाचल के धर्मशाला से बरामद किया है। 17 फरवरी को गायब हुआ युवराज सीकर का रहने वाला है। वह कोटा से आगरा चला गया था। 5 दिनों तक लापता रहने के बाद उसने अपनी मां को फोन किया, फिलहाल वह अपने घर पर है।


लगातार बढ़ती जा रही इस तरह की घटनाएं सोचने पर मजबूर करती हैं कि इनका जिम्मेदार आखिर कौन है? और कब तक ये सिलसिला चलता रहेगा? अब तो छात्रों के परिजनों में भी डर बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed