फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Leaving scheduled program in Kota Vasundhara left for Delhi announced this for family of deceased Mo

Rajasthan: वसुंधरा कोटा में तय कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली रवाना हुईं, मृतक मोर पाल के परिवार के लिए की ये घोषणा

Thu, 06 Jul 2023 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Jul 2023 07:00 PM IST
सार

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कोटा में खड़ीपुर गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने मृतक मोरपाल गुर्जर के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान वे भावुक हो गईं। परिजनों से वसुंधरा राजे बोलीं, मैं आहत हूं, जैसे अपना बिछड़ा हो।

विज्ञापन
Rajasthan Leaving scheduled program in Kota Vasundhara left for Delhi announced this for family of deceased Mo
वसुंधरा दिल्ली रवाना हूईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों मोर पाल गुर्जर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की रैली में शंभू पुरा गया था, जिसकी लौटते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके परिवार में अब पत्नी बीसरा बाई, दो बेटियां लाई और गायत्री, एक पुत्र बलराम है। पूर्व सीएम राजे ने घोषणा की है कि तीनों बच्चों की पढ़ाई और शादी का जिम्मा उनका है। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के पुत्र बलराम को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन


वसुंधरा राजे ने इसके लिए पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल और बीजेपी नेता रूपेश शर्मा को ज़िम्मेदारी दी कि वे मोरपाल के परिवार के नियमित संपर्क में रहेंगे और समय-समय पर इस परिवार की आवश्यकताओं से उन्हें अवगत करवाएंगे। पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत और ब्रजेश शर्मा भी इस दौरान राजे के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिल्ली में बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक...
इससे पूर्व वसुंधरा राजे का कोटा शहर में रुकने का कार्यक्रम था। लेकिन दिल्ली में बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक होने के कारण उनके कोटा शहर के सभी कार्यक्रम रद्द हो गए। वे झालावाड़ से सीधे खड़ी पुरा पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली चली गईं। उन्होंने झालावाड़ में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे में ये भी थे मौजूद...
बीजेपी के पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम बैरागी, भाजपा मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी, बुधपुरा सरपंच नेवालाल गुर्जर, डाबी भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष चेतन राठौर, सरपंच नेवालाल गुर्जर वसुंधरा राजे के साथ कोटा दौरे में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed