फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan kota police beaten young man in streets brutally thrashed with sticks in middle of road

Rajasthan: कोटा की सड़कों पर दिखा खाकी का रौब, बर्बरता पूर्वक युवक को बीच सड़क लाठियों से पीटा

Wed, 21 Jun 2023 08:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 08:22 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा जिले में पुलिस के जवानों ने एक युवक की सरेराह जमकर पिटाई की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसके कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने पर उसके साथ मारपीट की गई है।

विज्ञापन
Rajasthan kota police beaten young man in streets brutally thrashed with sticks in middle of road
कोटा की सड़कों पर दिखा खाकी का रौब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोटा पुलिस के जरिए एक युवक के साथ बीच बाजार बड़ी ही बर्बरता पूर्वक मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता  है कि खाकी वर्दी में पुलिस किस तरह से अपनी पावर का सरेआम प्रदर्शन कर रही है। पुलिस के तीन से चार जवान एक युवक को बीच सड़क पर पटक पटक कर लाठियों से  धड़ाधड़ मार रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है यह मामला तीन दिन पुराना है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसके बाद यह मामला संज्ञान में आया है। वीडियो सामने आने के बाद जांच पड़ताल में वीडियो में पुलिस के जरिए पिटाई खा रहे पीड़ित की पहचान उद्योग नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले राज सिंग आमेरा के रूप में हुई, जिसके साथ उद्योग थाना पुलिस NBC के पुलिसकर्मियों के जरिए मारपीट की गई।
विज्ञापन


इस बारे में पीड़ित अमेरा का कहना है कि उसने उसे शांति भंग के एक मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसी बीच उसके साथ रोड पर पटक-पटक बुरी तरीके से मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस के जरिए की गई मारपीट से राज सिंह को गहरी चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अब पुलिस के द्वारा की गई बर्बरता के मामले में पीड़ित अमेरा द्वारा न्याय की मांग की जा रही है। पीड़ित युवक अमेरा का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए अन्यथा वह जल्द पुलिस की इस बर्बरता के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। पीड़ित अमेरा का कहना है कि कुछ दिनों पहले ही उसने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी पार्टी ज्वाइन की थी। इसी रंजिश के चलते पुलिस ने किसी के इशारे पर उसके साथ मारपीट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed