{"_id":"65d38a6404ea7b5e4103a50e","slug":"rajasthan-btech-student-commits-suicide-in-kota-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोटा में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, मौत को गले लगाने से पहले पापा को बताई दिल दहलाने वाली बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोटा में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, मौत को गले लगाने से पहले पापा को बताई दिल दहलाने वाली बात
Mon, 19 Feb 2024 10:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:45 PM IST
सार
कोटा में एक छात्र फांसी के फंदे में लटककर जान दे दिया। वह घर में अकेला था और माता-पिता शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ (यूपी) गए थे। आत्महत्या करने से पहले पिता को फोन कर कहा, पापा मैं जिंदगी से परेशान हो गया हूं और उसके बाद आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में बीटेक के छात्र ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाला युवक रोहित (23) पंजाब के जालंधर में बीटेक कर रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से कोटा स्थित अपने पैतृक घर में रह रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को रोहित घर में अकेला था और उसके माता-पिता शादी समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ (उत्तर प्रदेश) गए थे। इस बीच सोमवार सुबह रोहित ने मोबाइल से अपने पिता को फोन कर कहा, पापा मैं जिंदगी से परेशान हो गया हूं। कुछ देर बाद पिता ने रोहित के मोबाइल पर फोन किया तो बात नहीं हो सकी। इस पर पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो रोहित पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोसियों ने पुलिस और रोहित के पिता को सूचना दी। बाद में रोहित का शव स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। रोहित के पिता राजेश माथुर ने बताया, वह पिछले तीन साल से मानसिक रूप से बीमार था। रोहित का चिकित्सक से उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
अब तक पांच छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की
रोहित कोटा के अंबेडकर नगर का निवासी था। उसके पिता बिजली विभाग में अभियंता हैं। इस साल कोटा में अब तक पांच छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है। उधर, पिछले नौ दिन से लापता कोचिंग छात्र रचित सोधियां का शव सोमवार को कोटा के जंगल में मिला है। रचित का शव मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के गराडिया महादेव के पास जंगल में मिला है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि रचित जंगल तक कैसे पहुंचा है। रचित मध्यप्रदेश के राजगढ़ का निवासी था। वहीं पिछले आठ दिन से लापता बीटेक के छात्र पीयूष कपासिया की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है।
विज्ञापन