फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Pooja Arora Murder Case lover had committed murder due to financial constraints

Pooja Arora Murder Case: आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रेमी ने की थी पूजा की हत्या, पांच महीने बाद खुलासा

Sat, 26 Nov 2022 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Nov 2022 04:11 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा जिले में हुए पूजा अरोड़ा मर्डर केस का खुलासा हो गया है। कोटा शहर एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए कई अहम जानकारी दी। एसपी ने बताया, पूजा की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी।

विज्ञापन
Pooja Arora Murder Case lover had committed murder due to financial constraints
मृतक पूजा अरोड़ा और एसपी केशर सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोटा जिले के पूजा अरोड़ा हत्याकांड से आखिरकार पर्दा उठ गया। कोटा पुलिस ने पांच महीने बाद ही सही, लेकिन पूजा हत्याकांड को सुलझा लिया। पूजा अरोड़ा को इसके प्रेमी प्रमोद ने ही मौत के घाट उतारा था।

विज्ञापन


कोटा शहर एसपी केशर सिंह शेखावत ने बताया, प्रमोद काफी समय से पूजा को शादी के झांसे में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। फिर पूजा के बार-बार दबाव डालने पर एक दिन प्रमोद पूजा को रुपयों और गहनों के साथ भगा ले गया। समय के साथ प्रमोद को आर्थिक परेशानियां आने लगी। आर्थिक तंगी के चलते पहले से परेशान प्रमोद की नजर पूजा के रुपयों और गहनों पर थी। एक दिन प्रमोद ने पूजा को मौत के घाट उतार दिया। स्टेशन निवासी पूजा अरोड़ा का शव हैंगिंग ब्रिज के पास मिला था।
विज्ञापन


सुराग भी नहीं लगने दिया...
कोटा पुलिस को जब हैंगिंग ब्रिज के पास पूजा का शव मिला तो पुलिस ने मर्ग दर्जकर अनुसंधान शुरू किया। चूंकि शव लावारिस अवस्था में बरामद हुआ तो शिनाख्तगी में परेशानी आई। लेकिन शव की शिनाख्त हो जाने के पश्चात एक टीम का गठन कर मामले में बारीकी से अनुसंधान शुरू किया गया। जब शक की सुई पूजा के प्रेमी प्रमोद पर गई, तब सबूत को इकट्ठा किया गया और हत्यारे प्रमोद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। तब पुलिस की सख्ती के आगे प्रमोद टूट गया और इसने अपना जुर्म कबूला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed