फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Police returned 160 mobiles worth 30 lakhs to their owners in Kota, many had lost hope

Rajasthan: कोटा में पुलिस ने 30 लाख के 160 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए, कई उम्मीद ही खो चुके थे

Sun, 23 Apr 2023 11:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 23 Apr 2023 11:06 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा में पुलिस ने अभियान चलाकर चार थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 160 एड्राइड मोबाइल बरामद किए हैं। 30 लाख रुपये मूल्य के इन मोबाइल्स को उनके मालिकों को सौंपा गया।   
 

विज्ञापन
Police returned 160 mobiles worth 30 lakhs to their owners in Kota, many had lost hope
कोटा में पुलिस ने मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा पुलिस ने 30 लाख रुपये कीमत के चोरी और गुम हुए एंड्राइड मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए और रविवार को उनके मालिकों को लौटाए। चार थाना क्षेत्रों से लोगों के गुम हुए और चोरी हुए 160 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए थे।
विज्ञापन


कोटा एसपी शरद चौधरी ने बताया कि वृत्त द्वितीय क्षेत्र के थाना भीमगंज मंडी, नयापुरा, कुन्हाड़ी और रेलवे कॉलोनी से लोगों के गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रेस करने के लिए सीओ शंकर के सुपरविजन और एसएचओ जितेंद्र सिंह, दयाराम, गंगा सहाय और भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने काफी कोशिशें कर इन थाना क्षेत्रों से चोरी-गुम हुए 160 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए।
विज्ञापन


रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर इन मोबाइलों के मालिकों को बुलाया गया और उन्हें उनके मोबाइल सौंपे गए। मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों ने अपना मोबाइल वापस पाकर खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed