{"_id":"647aa9d633782fb71a0352f8","slug":"om-birla-laid-the-foundation-stone-and-inaugurated-development-works-in-kota-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: ओम बिरला ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण, बोले- कोटा और बूंदी मेरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: ओम बिरला ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण, बोले- कोटा और बूंदी मेरा परिवार
Sat, 03 Jun 2023 08:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 03 Jun 2023 08:18 AM IST
सार
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि वर्षों से कोटा-बूंदी परिवार ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस विश्वास को सदैव कायम रखूंगा। जनप्रतिनिधि का दायित्व है वे क्षेत्र के विकास कार्यों में समस्याओं के निराकरण का समाधान खोजें।
विज्ञापन
विकास कार्यों का शिलान्यास करते ओम बिरला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 67 स्थित कौटिल्य भवन में शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया। अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- कोटा-बूंदी मेरे लिए एक परिवार की तरह हैं। परिवार के बीच आकर हमेशा आनंद का अनुभव मिलता है। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वो केवल आपके ही आशीर्वाद के फलस्वरूप हूं। आपके आशीर्वाद की ताकत के कारण ही लोकतंत्र के मंदिर के संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर पाया हूं।
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- मेरी कोशिश रहती है कि आपकी सेवा में सदैव तत्पर रह सकूं। वर्षों से कोटा-बूंदी परिवार ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस विश्वास को सदैव कायम रखूंगा। स्पीकर बिरला ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है वे क्षेत्र के विकास कार्यों में समस्याओं के निराकरण का समाधान खोजें। अगर जनप्रतिनिधि जनता के सुख-दुख में भागीदार बनेंगे, तो उन्हें क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की जानकारी भी मिलेगी और सुझाव भी मिलेंगे। उन्होंने विकास कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा कि वार्ड के प्रबुद्धजन भी जनप्रतिनिधि का मार्गदर्शन करें, इससे विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने में मदद मिलेगी और जनता को सही समय पर विकास का लाभ मिलेगा। स्पीकर बिरला ने इस दौरान बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
समय हमेशा एक सा नहीं रहता-विधायक संदीप शर्मा
बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा दक्षिण क्षेत्र के कोचिंग क्षेत्र की पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो रहा है। 25 करोड़ की लागत से जल्द काम शुरू होने के बाद लाखों लोगों समेत स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिलेगा। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने साढे़ चार साल तक कोटा दक्षिण के साथ भेदभाव किया है। जनता इस बात को कभी भूल नहीं सकती कि अनियोजित विकास के कारण सालों तक लोगों को जर्जर सड़कों और गड्ढों में जीवन-यापन करना पड़ा। कांग्रेस के मंत्री दक्षिण के प्लॉट बेचकर उत्तर में विकास करा रहे हैं। यह जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार में बैठे अधिकारियों को यह सोचना होगा कि समय सदैव एक सा नहीं रहता।
विज्ञापन
25 लाख रुपये की लागत के कामों के लिए कर रहे संघर्ष
निगम में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी ने कहा कि उन्हें निगम में कार्य करते हुए 20 वर्ष से अधिक हो गए हैं। ऐसा भेदभाव कभी नहीं देखा। कोटा की जनता गवाह है कि कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में 5-5 करोड़ के कार्य हो रहे हैं। वहीं, भाजपा पार्षदों को 25-25 लाख के कार्य करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। विकास को लेकर जब तक यह भेदभाव खत्म नहीं होगा, भाजपा के पार्षद संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि स्पीकर बिरला छोटी से छोटी समस्या की की चिंता करते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करें और जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाएं।
इन कार्यों की मिलेगी सौगात
पार्षद भानूप्रताप गौर ने बताया कि वार्ड 66 के स्थानीय निवासियों को योग भवन की सौगात मिलेगी। वार्ड 67 में पार्क विकास, दक्षिण निगम क्षेत्र में विधायक कोष से एक करोड़ की लागत से 100 वॉटर कूलर सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। उन्होंने कहा कि वे सदैव वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, वार्ड के प्रबुद्धजन के सहयोग से वे विकास कार्यों के लिए प्रयासरत रहते हैं। इस दौरान लक्ष्मीचंद गोपाल, हेमंत भारद्वाज, अनिल अग्रवाल, राधावल्लभ शर्मा, मनीष वर्मा, धर्मवीर नरूका, रामकुमार शर्मा, नाकेदार शर्मा आदि मौजूद रहे।