फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Vanshika Sharma creates world record in maths

Rajasthan: कोटा की कंप्यूटर गर्ल, अरबों के पहाड़े मिनटों में सुनाती है, आठ वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम

Fri, 06 Jan 2023 12:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 06 Jan 2023 12:55 PM IST
सार

कोटा में आईआईटी की तैयारी करने वाली वंशिका शर्मा की काबलियत देख सीएम अशोक गहलोत, ओम बिरला सहित फ्रांस के राजकुमार तक अंचभित रह गए। वंशिका का दावा है कि वो कितने भी अंक का पहाड़ा सीधा और उल्टा दोनों कुछ मिनटों में ही सुना सकती हैं।

विज्ञापन
Kota Vanshika Sharma creates world record in maths
वंशिका शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोटा शहर को शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाता है। कोचिंग नगरी में कई अजूबे हैं, जिससे इसको एक अलग पहचान मिली है। अब इस शिक्षा नगरी में एक कंप्यूटर गर्ल है, जिसके कारनामे से सभी अचंभित हो जाते हैं। ये लड़की अरबों के पहाड़े मिनटों में सुना देती है। वह आठ विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है।

विज्ञापन


11 जनवरी 2006 में राजस्थान के झुंझुनू के चिड़ावा में जन्मी वंशिका अभी महज 17 साल की है लेकिन इनकी गणितीय पारंगतता को देखकर हर कोई दांतों तले अंगुली दबा लेता है। कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रही वंशिका शर्मा बारहवीं कक्षा की छात्रा है। वे पिछले 5 साल से कोटा में रह रही हैं। जिस गति से कंप्यूटर दिए गए कमांड की कैलकुलेशन पूरी का देता है। उसी गति से वंशिका भी कैलकुलेशन को पूरा कर देती है। वो अरबों का पहाड़ा भी चंद मिनटों में लिख देती है और उसे बोलकर सुना भी देती है। इसकी इस अद्भुत कला के चलते कई लोग वंशिका को गणितज्ञ की संज्ञा भी देते हैं और कई लोग 'ह्यूमन कंप्यूटर' भी कहते हैं।
विज्ञापन


मैथ्स पर लिखे छह किताब
वंशिका ने अपना सबसे पहला रिकॉर्ड 14 अप्रैल 2018 में बनाया। फिर उसके बाद पीछे मुड़ कर नहीं देखा। एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करती चली गई। वंशिका के पिता ने दावा किया है कि वंशिका ने गणित में आठ रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। जिन्हें विश्व में अभी तक कोई नहीं बना पाया है। यही नहीं वंशिका अब तक छह किताब भी लिख चुकी है। जिनका अभी प्रकाशन नहीं हुआ है। किताबों में वंशिका ने मैथमेटिक्स की अलग-अलग ट्रिक्स बताई है। वंशिका का कहना है कि किसी भी बच्चे को गणित में कोई परेशानी ना हो और गणित के प्रति बच्चों के मन से डर खत्म हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दो से इनफिनिटी तक सुना सकती है पहाड़ा
वंशिका का दावा है कि मुझे कोई भी डिजिट या कैलकुलेशन दी जाए, उसे चंद मिनटों में ही हल कर लेती हूं। चाहे डिजिट कितनी भी लंबी क्यों ना हो। मेरे सारे रिकॉर्ड मैथमेटिक्स में हैं, 2 से लेकर इंफिनिटी तक की टेबल लिख और बोल सकती हूं। जिन्हे उल्टा और सीधा बोल सकती हूं। वंशिका का दावा है कि मेरे ब्रेन के दोनों पार्ट एक्टिव हैं। ये दोनों एक साथ काम करते हैं। इसलिए दो कैलकुलेशन एक साथ कर लेती हूं। इन्ही के बूते पर मैं आठ विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हूं। 


11 डिजिट की टेबल 39 सेकेंड में लिख बनाया रिकॉर्ड

वंशिका आगे कहती हैं कि मेरा सबसे पहला रिकॉर्ड 11 डिजिट की टेबल 39 सेकंड में लिख कर अपने नाम किया था। जबकि मुझे टारगेट 1 मिनिट का मिला था। उसके बाद हर साल एक दो रिकॉर्ड बनते चले गए। उन्होंने कहा कि हर साल कम से कम एक रिकॉर्ड बने, यही मेरा लक्ष्य है।


वंशिका की मां गायत्री शर्मा ने बताया कि कुछ साल पहले एक मैगजीन में एक बच्चे के बारे में छपे आर्टिकल को पढ़ रही थी। जिसमें बच्चे ने दो डिजिट का पहाड़ा कुछ सेकेंड्स में ही सुना दिया। तब मैंने भी वंशिका को ऐसा करने के लिए कहा तो इसने भी कुछ सेकेंड में ही सुना दिया। तब मेरे आश्चर्य का ठिकाना ना रहा। फिर मेरे पति और मैंने वंशिका के साथ मेहनत की। जिसके बाद वंशिका लगातार प्रैक्टिस करती रही और रिकॉर्ड अपने नाम करती रही। वंशिका ने सैंकड़ों नोटबुक को अपनी प्रैक्टिस के लिए काम में लिया है और घंटों तक बोर्ड पर मैथमेटिक्स की प्रैक्टिस करती रहती है।


अशोक गहलोत सहित कई नेता कर चुके हैं तारीफ
वंशिका की कैलकुलेशन को देखकर कई लोग अचंभित हो चुके हैं। जिनमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला,प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कई मंत्री, विधायक, कई आईएएस अधिकारियों सहित कई जिलों के कलेक्टर्स शामिल हैं। सभी लोगों ने उसकी कैलकुलेशन को आश्चर्यचकित करने वाली बताई। यहां तक कि जब फ्रांस के राजकुमार भारत आए, तब उनसे मिली। तब वो भी वंशिका की कला से बेहद प्रभावित हुए। 


कॉलेजों में देती हैं मोटिवेशनल स्पीच
वंशिका के टैलेंट की वजह से उन्हें देश ही नहीं विदेश में भी पहचान मिल रही है। इसी के चलते कई जगह सम्मान समारोह में शामिल होने जाती रहती है और मोटिवेशनल स्पीच भी दी है। जिनमें हिमाचल प्रदेश की कई यूनिवर्सिटी, जम्मू, राजस्थान, दिल्ली सहित कई कॉलेजों के विद्यार्थियों को मोटिवेट किया है। वंशिका कई नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के सेमिनार में ऑनलाइन शामिल हुई हैं, जिनमें मोटिवेशनल स्पीकर के रूप खुद को बखूबी पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed