फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   tiger shroff firing case three accused arrested kota mumbai haryana

कौन हैं टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीन आरोपी: कोटा से हुए गिरफ्तार; मुंबई से हरियाणा तक जुड़े तार

Mon, 19 Oct 2026 11:59 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 19 Oct 2026 11:59 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें मुंबई निवासी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन और हरियाणा के दो आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
tiger shroff firing case three accused arrested kota mumbai haryana
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीन आरोपी कोटा से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में 17 साल का रेहान भी शामिल है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला बताया जा रहा है। तीनों आरोपी मुंबई-दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 12939 के जनरल कोच में बैठे थे। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक महाराष्ट्र का रहने वाला है, जबकि दो हरियाणा के निवासी हैं। महाराष्ट्र निवासी आरोपी की पहचान ऋतिक कुमार उर्फ रोशन के रूप में बताई जा रही है। वह मुंबई में रैपिडो ड्राइवर के तौर पर काम करता है। वहीं, हरियाणा के आरोपियों में रेहान और फूल सिंह का नाम सामने आया है।

विज्ञापन

कौन हैं टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपी?

जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय रेहान सोनीपत का रहने वाला है। दूसरा आरोपी फूल सिंह भी हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी में दोनों को कथित शूटर बताया गया है, जिन्हें वारदात के लिए हायर किया गया था। वहीं, ऋतिक कुमार उर्फ रोशन मुंबई का रहने वाला है और रैपिडो ड्राइवर बताया जा रहा है। हालांकि, तीनों की भूमिका और कथित साजिश में उनकी भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि पुलिस के विस्तृत बयान के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के जनरल कोच में बैठे थे तीनों आरोपी

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद फरार तीनों आरोपियों को कोटा में ट्रेन संख्या 12939 के जनरल कोच से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है, ताकि गोलीबारी की वजह, कथित शूटरों को हायर करने वाले लोगों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके। कोटा पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में खुलासा कर सकती है। 


मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई थी। उस समय अभिनेता अपनी गाड़ी में थे। हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाई थीं। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की थी।

इस मामले में सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जिम्मेदारी लेने संबंधी पोस्ट सामने आने की भी जानकारी है।

टाइगर श्रॉफ पर कब हुई थी गोलीबारी?

जानकारी के अनुसार, रविवार, 18 अक्टूबर की शा हालांकि, पोस्ट की प्रामाणिकता और हमले के पीछे की वजह की पुष्टि जांच के आधार पर ही हो सकेगी। अब तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ से मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed