{"_id":"66baf292908011636f04921a","slug":"kota-the-miscreants-ran-away-after-pulling-chain-from-the-woman-s-neck-entire-incident-was-recorded-in-cctv-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News : तलवंडी में महिला के गले से चेन खींचकर भागे बदमाश, सीसीटीवी में दर्ज हुई पूरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News : तलवंडी में महिला के गले से चेन खींचकर भागे बदमाश, सीसीटीवी में दर्ज हुई पूरी वारदात
Tue, 13 Aug 2024 11:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:13 AM IST
सार
शहर के तलवंडी इलाके में कल रात बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। महिला बाजार से खरीददारी करके लौट रही थी उसी दौरान बदमाशों न अंधेरे का फायदा उठाते हुए वारदात की।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के तलवंडी इलाके में चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। कल रात बाइक सवार बदमाश रक्षाबंधन की खरीददारी करके घर लौट रही महिला के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। शहर के तलवंडी इलाके में हुई इस घटना में बदमाशों ने गली में अंधेरे का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया। घटना से घबराए दंपति ने वारदात के बाद शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जवाहर नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे पता चला कि चोर पहले से ही दंपति की बाइक का पीछा कर रहे थे। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन