फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota : Student preparing for competitive exam dies due to electric shock, had come to Kota just a month ago

Kota News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की करंट लगने से मौत, एक महीने पहले ही आया था कोटा

Mon, 02 Jun 2025 07:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 07:56 AM IST
सार

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा आए यूपी के एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। छात्र पिछले महीने ही कोचिंग के लिए कोटा आया था। 

विज्ञापन
Kota : Student preparing for competitive exam dies due to electric shock, had come to Kota just a month ago
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में जेईई की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आनंद वर्धन प्रताप सिंह मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि आनंद कोटा के डकनिया स्टेशन के पास स्थित सरस्वती रेजीडेंसी में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को उसने अपने कपड़े बालकनी की रेलिंग पर सुखाने के लिए डाले थे, जो तेज हवा के कारण उड़कर पास में ही लगे बिजली के तारों में फंस गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: जयपुर में बुजुर्ग मां-बेटी को बेटे की जायदाद की लालच में धमकी, पुलिस की उदासीनता से पीड़ित त्रस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े निकालने के लिए जब आनंद ने डंडे का इस्तेमाल किया, तो करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथी छात्रों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को न्यू मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि आनंद पिछले महीने ही जेईई की कोचिंग के लिए कोटा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed