फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota student commits suicide boy jumped from building

Kota: मां के सामने नौवीं मंजिल से कूदकर छात्र ने किया सुसाइड, पढ़ाई को लेकर तनाव में था

Sat, 15 Oct 2022 02:06 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 15 Oct 2022 02:06 PM IST
सार

छात्र बंगाल का रहने वाला था। वह पिछले एक साल से एक रिहायशी बिल्डिंग में अपनी मां के साथ रह रहा था। मां का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था।

विज्ञापन
Kota student commits suicide boy jumped from building
कोटा के छात्र ने आत्महत्या किया - फोटो : Social Media

विस्तार

कोटा में एक कोचिंग छात्र ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र इतनी जोर से जमीर पर गिरा की मौके पर गड्ढा हो गया। मृतक की मां ने बताया कि वह पढ़ाई को लेकर चिंतित था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छात्र अपनी मां के साथ जवाहर नगर थाना क्षेत्र में राजीव गांधी नगर स्थित रिहायशी बिल्डिंग में रहता था। मां के सामने ही छात्र खिड़की से कूद गया। तेज आवाज सुनकर बिल्डिंग में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। वे छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्र के गिरने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक का नाम स्वर्णा कोलकाता का रहने वाला था। 16 साल का स्वर्णा एक साल से कोटा में रहकर 11वीं के साथ इंजीनियरिंग की की पढ़ाई कर रहा था। छात्र की मां संगीता ने बताया कि कि उनका बेटा पढ़ाई को लेकर तनाव में था। उसने कोचिंग में टीचर से बात करने के लिए कहा था। मैंने टीचर के फोन लगाया था लेकिन टीचर ने फोन नहीं उठाया। मैंने उससे कहा कि मैं कोचिंग में जाकर बात करूंगी। इसी दौरान वो मेरे सामने एकदम से नीचे कूद गया। पुलिस ने बताया कि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed