Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   kota nh52 accident investigation report road safety rules

कोटा हादसे की जांच में खुलासा: नौ मौतों की वजह बनीं नियमों की अनदेखी, सफर करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 25 Nov 2026 11:55 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 11:55 AM IST
सार

कोटा के शंभूपुरा में एनएच-52 पर हुए हादसे में नौ लोगों की मौत के मामले में जांच कमेटी ने ट्रक का मुख्य लेन में बिना चेतावनी संकेत खड़ा होना, क्रूजर की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को प्रमुख कारण माना है।

विज्ञापन
kota nh52 accident investigation report road safety rules
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शंभूपुरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट सामने आई है। संयुक्त जांच कमेटी और राज्य स्तरीय जांच दल ने सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी को हादसे की प्रमुख वजह माना है। 22 नवंबर की रात करीब एक बजे हुए इस हादसे में मुख्य लेन में खड़े ट्रक से तेज रफ्तार क्रूजर टकरा गई थी। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच रिपोर्ट में ट्रक चालक की लापरवाही के साथ क्रूजर की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को भी हादसे के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

विज्ञापन

मुख्य लेन में खड़ा था ट्रक, न रिफ्लेक्टर और न चेतावनी संकेत

जांच रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय ट्रक रात में हाईवे की मुख्य कैरिज-वे पर खड़ा था। ट्रक की पार्किंग और हजार्ड लाइटें बंद थीं। पीछे से आने वाले वाहनों को सतर्क करने के लिए निर्धारित दूरी पर रिफ्लेक्टिव चेतावनी त्रिकोण भी नहीं लगाया गया था। इसके अलावा ट्रक के पिछले हिस्से पर जरूरी रिफ्लेक्टिव टेप तक नहीं थी। ऐसे में अंधेरे में पीछे से आ रहे वाहन चालक को ट्रक का अंदाजा लगाने और समय रहते ब्रेक लगाने का पर्याप्त मौका नहीं मिला।

विज्ञापन

दूसरी तरफ, क्रूजर की रफ्तार हादसे के समय 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 की क्षमता वाली क्रूजर में सवार थे 16 लोग

जांच में क्रूजर की ओवरलोडिंग भी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन में 10 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन उसमें बच्चों और वयस्कों समेत कुल 16 लोग सवार थे। क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण हादसे के दौरान यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। जांच दल ने तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को भी हादसे की गंभीरता बढ़ाने वाले कारणों में शामिल किया है।

17 मिनट में पहुंची पुलिस, नेटवर्क की समस्या भी आई सामने

जांच रिपोर्ट में हादसे के बाद आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया और हाईवे पर मोबाइल नेटवर्क की स्थिति का भी आकलन किया गया है। हादसे की पहली सूचना रात 12:53 बजे आपातकालीन नंबर 112 पर मिली थी। इसके 17 मिनट बाद रात 1:10 बजे नांता थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, रात करीब 1:29 बजे 108 एम्बुलेंस और एनएचएआई कोटा बाइपास सेक्शन की एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं।
बचाव दल ने आठ घायलों और नौ मृतकों समेत कुल 17 लोगों को घटनास्थल से करीब 19 किलोमीटर दूर नए अस्पताल पहुंचाया। जांच में एनएच-27 पर हैंगिंग ब्रिज से एनएच-52 पर वेदांता कॉलेज के बीच मोबाइल नेटवर्क का डार्क पैच भी सामने आया है। इस हिस्से में मोबाइल सिग्नल नहीं मिलने से हादसे या किसी अन्य आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और मदद पहुंचाने में परेशानी हो सकती है।

जांच कमेटी ने दिए सुरक्षा सुधार के सुझाव

भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए जांच कमेटी ने कई अहम सुझाव दिए हैं। हाईवे के संवेदनशील हिस्सों में पुलिस और एनएचएआई की पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ मुख्य लेन में खड़े वाहनों को तत्काल हटाने के लिए सख्त व्यवस्था लागू करने की सिफारिश की गई है।
इसके अलावा भारी और व्यावसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टर, इंडिकेटर और चेतावनी त्रिकोण की उपलब्धता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए पुलिस, एम्बुलेंस और सिविल डिफेंस की संयुक्त मॉक ड्रिल नियमित रूप से कराने पर भी जोर दिया गया है।
हैंगिंग ब्रिज से वेदांता कॉलेज के बीच मोबाइल नेटवर्क सुधारने के लिए दूरसंचार कंपनियों को तत्काल कदम उठाने और पेट्रोलिंग वाहनों में प्राथमिक उपचार के उपकरण हमेशा चालू हालत में रखने के सुझाव भी दिए गए हैं।

हाईवे पर सफर करते समय इन बातों का रखें ध्यान

कोटा हादसे की जांच से हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए भी कई जरूरी सबक सामने आए हैं। रात में वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और आगे चल रहे वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। हाईवे पर वाहन खराब होने या किसी अन्य वजह से रुकना पड़े तो उसे मुख्य लेन से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। पार्किंग और हजार्ड लाइटें चालू रखने के साथ पीछे निर्धारित दूरी पर चेतावनी त्रिकोण लगाएं। वाहन पर रिफ्लेक्टिव टेप जरूर होनी चाहिए। इसके अलावा वाहन की क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाएं। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed