फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Youth High Voltage Drama on Police Jeep, Caught Drunk While Eloping With Minor Girl

Kota News: पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, नशे में नाबालिग युवती को ले जा रहा था भगाकर

Sun, 21 Sep 2025 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Sep 2025 04:16 PM IST
सार

Kota News: पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 22 साल है और वह नान्ता थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवती नाबालिग है जिसकी उम्र 17 वर्ष है। युवक उसे घर से भगाकर लाया था। युवती के परिवार वालों ने नान्ता थाने में पहले ही उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी।

विज्ञापन
Kota News: Youth High Voltage Drama on Police Jeep, Caught Drunk While Eloping With Minor Girl
पुलिस जीप पर चढ़कर बीच सड़क पर हंगामा करते युवक-युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा जिले में शनिवार देर रात एक अजीबो-गरीब हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी रोड पर शराब के नशे में धुत एक युवक और नाबालिग युवती पुलिस की गाड़ी के ऊपर चढ़ गए और जमकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस दोनों को शांत कराने की कोशिश करती रही लेकिन वे नीचे उतरने को तैयार नहीं थे। मामला तब और गंभीर हो गया जब युवक ने खुद और युवती को नुकीली चीज से चोट पहुंचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 
गश्त के दौरान पुलिस को भागते दिखे युवक-युवती
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पुलिस सरोवर टॉकीज के पास गश्त कर रही थी। तभी एक युवक और युवती पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों का पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद उन्हें पकड़ लिया। पुलिस दोनों को जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही घटनाक्रम अचानक नाटकीय मोड़ ले गया।
विज्ञापन

 
शराब के नशे में युवक पुलिस जीप पर चढ़ा
थाने ले जाते समय युवक नशे की हालत में अचानक पुलिस जीप पर चढ़ गया और हंगामा मचाने लगा। पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद वह नीचे नहीं उतरा। तभी युवती भी मौका पाकर जीप पर चढ़ गई और दोनों ने मिलकर तमाशा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सीकर में हरियाणा पुलिस की पिटाई, SI के मुंह पर मुक्का मारकर फरार हुआ आरोपी
 

Kota News: Youth High Voltage Drama on Police Jeep, Caught Drunk While Eloping With Minor Girl
पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

नुकीली चीज से खुद को किया घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक के हाथ में कोई नुकीली चीज थी जिससे उसने खुद को और युवती को चोट पहुंचानी शुरू कर दी। दोनों के शरीर से खून बहने लगा। पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास कर उन्हें काबू में लिया और रामपुरा कोतवाली लेकर पहुंचे।
 
युवक गिरफ्तार, युवती नाबालिग निकली
थानाधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि युवक की उम्र 22 साल है और वह नान्ता थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवती नाबालिग है जिसकी उम्र 17 वर्ष है। युवक उसे घर से भगाकर लाया था। युवती के परिवार वालों ने नान्ता थाने में पहले ही उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ गाड़ी पर चढ़कर हंगामा करने, गाली-गलौज और नाबालिग को भगाकर ले जाने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी नान्ता थाना पुलिस को भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- Jodhpur News: शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों की जवाबदेही पर दिखाई सख्ती, कहा- राष्ट्र प्रथम होना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed