{"_id":"690dcfed2c87b041b50596c3","slug":"kota-news-youth-attacked-with-sharp-weapons-after-objecting-to-abuses-hospitalized-with-serious-injuries-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: गाली देने से रोका तो बरस पड़े बदमाश, युवक पर धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: गाली देने से रोका तो बरस पड़े बदमाश, युवक पर धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल में भर्ती
Fri, 07 Nov 2025 04:24 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 07 Nov 2025 04:24 PM IST
सार
गाली-गलौज से रोकने गए युवक पर बदमाशों ने लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के कैथून कस्बे में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर कुछ बदमाशों ने एक युवक पर लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें हमलावर युवक पर ताबड़तोड़ वार करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक खुद को बचाने की कोशिश करता हुआ इधर-उधर भाग रहा है लेकिन हमलावरों ने उसे घेरकर उस पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Banswara News: झगड़े में समझाइश करने आई बेटी पर पिता ने कुल्हाड़ी से किया वार, मासूम दोहिते की मौके पर ही मौत
विज्ञापन
घायल युवक साहिल के चाचा मुस्ताक ने बताया कि गांवघेर निवासी विक्की ने शराब के नशे में साहिल के छोटे भाई राशिद से गाली-गलौज की थी। जब राशिद ने यह बात अपने बड़े भाई साहिल को बताई, तो साहिल समझाइश के लिए विक्की के पास गया। इसी दौरान इमाम चौक पर विक्की और उसके साथी समीर और अमन ने उस पर हमला कर दिया।
परिजनों के अनुसार हमलावरों ने साहिल पर लाठियों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी गर्दन और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। मामले में घायल पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।