फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News One more child dies after getting electrocuted during Shiv Baraat event

Kota News: शिव बारात आयोजन के दौरान करंट से झुलसे एक और बच्चे की मौत, अब तक तीन बच्चों की हो चुकी है मौत

Sat, 16 Mar 2024 01:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Mar 2024 01:07 PM IST
सार

कोटा शहर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात आयोजन के दौरान करंट की चपेट में आने से झुलसे एक और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Kota News One more child dies after getting electrocuted during Shiv Baraat event
पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा शहर में पिछले दिनों महाशिवरात्रि पर शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके की सकतपुरा काली बस्ती में बड़ा हादसा हुआ था। शिव बारात की शोभायात्रा के दौरान झंडा लेकर चल रहे बच्चों के हाई टेंशन लाइन से झुलसने का मामला सामने आया था। आठ मार्च को घटी इस घटना में 17 बच्चे और एक महिला झुलस गई थी। बाद में उपचार के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई थी। अब इस हादसे में जयपुर में इलाज के दौरान एक और बच्चे की मौत हो गई। अभी भी छह बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है। मृत बच्चों में दो की मौत जयपुर के एसएमएस अस्पताल और एक की कोटा के महाराव भीम सिंह अस्पताल में हुई है।

विज्ञापन


कुन्हाड़ी थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि जयपुर में उपचार के दौरान आठ वर्षीय बालक हिमांशु की मौत हुई है। उसकी तबीयत ज्यादा गंभीर थी। ऐसे में उसे वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। उसके शव को आज कोटा लाया जा रहा है। बता दें कि आठ मार्च शिवरात्रि के दिन 17 बच्चे और एक महिला हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गई थी, जिसके बाद उन्हें कोटा के महाराज भीम सिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन


घटना के दिन ही पांच बच्चों को जयपुर सवाई मान सिंह चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया था। इसमें से 13 वर्षीय सुगन की मौत 10 मार्च को हो गई थी। इसके बाद 12 मार्च को कोटा में ही उपचार के दौरान आठ वर्षीय समन की मौत हुई थी। इसी रात को दो अन्य बच्चों को भी कोटा से जयपुर रेफर किया गया था। अब जयपुर में 15 मार्च को आठ वर्षीय हिमांशु की भी मौत हो गई है। अभी कोटा में एक और जयपुर में पांच बच्चों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद कोटा के राजनेताओं ने मामले में खासी नाराजगी जताते हुए प्रशासन को खरी-खोटी सुनाते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए। साथ ही मामले में मृत बच्चों के परिजनों को भी त्वरित मुआवजा दिलवाया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वयं ने पीड़ित परिजनों के घर जाकर सांत्वना दी और मुआवजे राशि का चेक सौंपा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा प्रशासन को लताड़ते हुए बस्तियों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को भी ऊपर करने के निर्देश दिए। मामले में झुलसे हुए बच्चो का अभी भी इलाज जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed