फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   kota municipal corporation election result 2026 100 wards 67 66 percent voting kedl road water issues

कोटा नगर निगम परिणाम: आज आएंगे नतीजे, किसका बनेगा बोर्ड, 67.66% मतदान ने बढ़ाई सियासी धड़कनें

Mon, 14 Sep 2026 08:26 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 08:26 AM IST
सार

कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के चुनाव में 67.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 8 लाख 26 हजार 923 मतदाताओं में से 5 लाख 59 हजार 485 ने मतदान किया। अब चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ने से भाजपा और कांग्रेस समेत प्रमुख दलों में मुकाबले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

विज्ञापन
kota municipal corporation election result 2026 100 wards 67 66 percent voting kedl road water issues
कोटा नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है। 100 वार्डों के लिए हुए मतदान का परिणाम आज सामने आएगा। इस बार कोटा में 67.66 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो पिछले नगर निकाय चुनाव के लगभग बराबर है। मतदान प्रतिशत को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। अब सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। साथ ही, निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कोटा में वर्ष 2014 के नगर निकाय चुनाव में सबसे अधिक करीब 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद हुए चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहा। इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के बाद प्रमुख दलों के बीच मुकाबला रोचक माना जा रहा है। परिणाम आने के बाद राजनीतिक दल निर्दलीय प्रत्याशियों को साधने में भी पूरा दमखम लगा सकते हैं।

विज्ञापन


कितने लोगों ने किया मतदान

इस बार नगर निगम के 100 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कुल 8 लाख 26 हजार 923 मतदाता थे। इनमें से 5 लाख 59 हजार 485 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह के मुकाबले दिन में मतदान केंद्रों पर भीड़ कम रही, लेकिन शाम होते-होते मतदान केंद्रों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। शाम 6 बजे सभी मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद केंद्र के अंदर मौजूद मतदाताओं को मतदान कराया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी और कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन


किस वार्ड में सबसे ज्यादा और कम मतदाता

कोटा शहर के वार्डों की बात करें तो वार्ड नंबर 34 में सबसे ज्यादा 23 हजार 779 मतदाता हैं, जबकि वार्ड नंबर 1 में सबसे कम 3 हजार 858 मतदाता हैं। चुनाव में वार्ड स्तर के मुद्दों की बात करें तो सड़कों की बदहाली सबसे बड़ा मुद्दा बनकर सामने आई। कई वार्डों में गहरे गड्ढे और खुदी हुई सड़कों से लोग परेशान हैं। इसके अलावा चंबल नदी किनारे बसे कोटा शहर के कई वार्डों में आज भी पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली से जुड़ी समस्याएं भी चुनाव में मुद्दा रहीं। निजी विद्युत कंपनी केईडीएल की कार्यप्रणाली को लेकर शहरवासियों में नाराजगी दिखाई दी। कई प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के बाद निजी विद्युत कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कोटा से कंपनी को हटाने तक का वादा किया है। अब आज आने वाले परिणाम से तय होगा कि जनता ने इन मुद्दों पर किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed