{"_id":"64932926563d04b53705b7a7","slug":"kota-crooks-took-away-31-lakh-loot-in-middle-of-road-youth-dropped-from-moving-scooty-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: बीच सड़क पर 31 लाख लूट ले गए बदमाश, चलती स्कूटी से युवक को गिराया, चाकू मारे और रुपये का बैग लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: बीच सड़क पर 31 लाख लूट ले गए बदमाश, चलती स्कूटी से युवक को गिराया, चाकू मारे और रुपये का बैग लेकर फरार
Wed, 21 Jun 2023 10:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:15 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा जिले में एक युवक से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। युवक जितेंद्र (34) स्क्रैप व्यापारी विनय गोयल के पास काम करता था। विनय के कहने पर वह मोबाइल व्यापारी नितेश जिंदल के पास 31 लाख रुपये लेने आया था।
विज्ञापन
शहर में नाकेबंदी कराई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा शहर के गुमानपुरा थाना इलाके में बुधवार शाम नकाबपोश बदमाशों ने मोबाइल कंपनी से जुड़ी फर्म के यहां लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल के पास दो नकाबपोश बदमाश एक शख्स से चाकू व पिस्टल की नोक पर 31 लाख रुपये के नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पूरे शहर में नाकेबंदी करा दी है। लूटी गई राशि किसी मोबाइल एजेंसी से जुड़ी फर्म की बताई जा रही है। कोटा शहर में दिन दहाड़े व्यस्ततम बाजार में इस तरह से लूट हो जाने से व्यापारी वर्ग खासे गुस्से में है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि कोटा शहर का गुमानपुरा इलाका व्यस्ततम बाजार है, जिसमें दिन से ज्यादा रात में चहल-पहल रहती है। साथ ही कपड़ो, ज्वेलरी से लेकर सब कुछ मिलने वाली जगह गुमानपुरा मार्केट में हर खासो आम खरीददारी करने पहुंचते हैं। त्योहारी सीजन में इस बाजार की रौनक पूरे शहर में सबसे निराली होती है।
विज्ञापन
इस तरह के भीड़ भाड़ वाले इलाके में दिन दहाड़े मोबाइल व्यवसाई से इतनी बड़ी लूट होना अपने आप में अचरज भरी बात है। वारदात से औंधे मुंह गिरा पुलिस महकमा हड़बड़ी में कार्रवाई करने पर आतुर नजर आ रहा है। शहर भर के तमाम आला अधिकारी और पुलिस महकमे के जिम्मेदार आलाकमान मौके पर मौजूद रहे। साथ ही लुटेरों की पहचान के लिए जानकारी जुटाते दिखाई दिए।
फिलहाल गुमानपुरा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर शहर भर में नाकाबंदी करवाई जा चुकी है। इसके साथ ही शहर भर के तमाम सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। मुखबिरों और चश्मदीदों से जानकारी निकालने की कोशिश जारी है।