फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Crime Three bounty hunters arrested for attacking employees in a jewelers shop with swords

Kota Crime: ज्वेलर्स की दुकान में कर्मियों पर तलवार-सरियों से हमला करने के मामले में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2023 08:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Apr 2023 08:23 PM IST
सार

राजस्थान में कोटा पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित छह हजार रुपये के तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने सर्राफा व्यवसायी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और वहां बैठे कर्मियों पर तलवार, लाठियों और सरियों से जानलेवा हमला किया था।

विज्ञापन
Kota Crime Three bounty hunters arrested for attacking employees in a jewelers shop with swords
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में बोरखेड़ा थाना पुलिस की टीम ने सोमवार को मुख्य आरोपी मयंक उर्फ मनीष सेन पुत्र श्यामबाबू (22 साल) निवासी गली नंबर 7, विकास गौड़ पुत्र सालिग राम (22 साल) निवासी श्रीराम नगर, आशीष उर्फ विष्णु पुत्र बंगाली बाबू (19 साल) निवासी बजरंग नगर थाना बोरखेड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल 6000 रुपये का इनाम घोषित था। सर्राफा व्यवसायी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और वहां बैठे कर्मियों पर तलवार, लाठियों और सरियों से जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


कोटा एसपी शरद चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में एक अप्रैल को पीड़ित सत्यनारायण सोनी ने थाना बोरखेड़ा पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह मंगल मट के पास कृष्णा विहार में दातासा ज्वेलर्स पर काम करता है। रात करीब 8:30 बजे तीन बाइक पर मनीष सेन, लक्की विकास और 5-6 अज्ञात बदमाश तलवार, सरिया और लाठी लेकर आए। बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ कर उस पर और दुकान में बैठे कमल सोनी पर धारदार हथियार से वार किया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


आरोपी मयंक उर्फ मनीष सेन, विकास गौड़ और आशीष उर्फ विष्णु गिरफ्तार...
रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देख एसपी चौधरी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी प्रवीण कुमार जैन, सीओ संजय सिंह के सुपरविजन और एसएचओ बाबूलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सोमवार को आरोपी मयंक उर्फ मनीष सेन, विकास गौड़ और आशीष उर्फ विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed