{"_id":"643f7d5ef87bafb87c05a579","slug":"kota-case-registered-against-head-constable-of-udyog-nagar-police-station-for-land-grab-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: रिटायर्ड कर्मचारी का भूखंड हड़पने पहुंचा उद्योग नगर थाने का हेड कांस्टेबल, SP से शिकायत के बाद मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: रिटायर्ड कर्मचारी का भूखंड हड़पने पहुंचा उद्योग नगर थाने का हेड कांस्टेबल, SP से शिकायत के बाद मामला दर्ज
Wed, 19 Apr 2023 02:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:06 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा जिले में पुलिस की वर्दी दागदार हुई है। दरअसल, जिनका काम लोगों की सुरक्षा करना होता है, वहीं लूटघसोट के चक्कर में पड़ गए। गजब तो यह है कि एफआईआर भी दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति घासीलाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। उद्योग नगर थाने में एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फर्जी तरीके से प्लॉट हड़पने का प्रयास करने और वर्दी का रौब दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए परिवादी ने मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित शिक्षा विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी घासीलाल ने बताया कि रायपुरा में उनका एक प्लॉट है। लेकिन पता चला कि इसी प्लॉट की एक फर्जी फाइल हेड कांस्टेबल महावीर पारेता के नाम की भी है। महावीर पारेता ने इस मामले में प्लॉट में निर्माण कार्य नहीं करने की धमकी दी। हेड कांस्टेबल महावीर पारेता करीब 10-12 साथियों को लेकर प्लॉट में पहुंचा और दीवारे, दरवाजे और खिड़कियों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवादी ने बताया कि महावीर पारेता ने वर्दी का रौब दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में उद्योग नगर थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़ित ने सिटी एसपी शरद चौधरी को परिवाद पेश किया और मंगलवार शाम उद्योगनगर थाने में हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।