फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Jhalawar: Woman Arrested for Fraud Worth Lakhs Using Mutual Account, Mobile Hacked After APK File Download

Jhalawar:साइबर ठगों को अकाउंट उपलब्ध कराने वाली इंदौर की महिला गिरफ्तार,एपीके फाइल से हुआ मोबाइल हैक

Tue, 25 Mar 2025 05:00 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 05:00 PM IST
सार

ऑनलाइन ठगी के मामले में झालावाड़ पुलिस ने मप्र के इंदौर की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने साइबर ठगों को पैसों का लेनदेन करने के लिए अपना बैंक अकाउंट उपलब्ध कराया था।

विज्ञापन
Jhalawar: Woman Arrested for Fraud Worth Lakhs Using Mutual Account, Mobile Hacked After APK File Download
साइबर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

विस्तार

झालावाड़ जिले में साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने अपने म्यूचुअल अकाउंट का उपयोग कर ठगी करने वालों की मदद की थी। इस मामले में पीड़ित दीपक पाटोदी की शिकायत पर कार्रवाई की गई, जिनके बैंक खाते से 1.67 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झालावाड़ निवासी दीपक पाटोदी के साथ यह ठगी 26 फरवरी को हुई। उन्हें वॉट्सऐप पर केनरा बैंक के नाम से एक APK File मिली, जिसे उन्होंने अनजाने में डाउनलोड कर लिया। फाइल डाउनलोड होते ही उनका मोबाइल पूरी तरह हैक हो गया। इसके बाद उनके फोन पर आने वाले ओटीपी और बैंक से जुड़े अन्य मैसेज किसी अज्ञात नंबर पर फॉरवर्ड होने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: नवरात्रों के दौरान आमेर महल में बंद रहेगी हाथियों की सवारी, 8 अप्रैल तक लगी अस्थाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद दीपक को यह महसूस हुआ कि उनके बैंक खाते से बिना उनकी अनुमति के पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। जब उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके केनरा बैंक खाते से 49,500 रुपए और इंडसइंड बैंक से 50,000 और 67,000 रुपए के दो ट्रांजेक्शन हुए हैं। इस तरह कुल 1,67,000 रुपए की ठगी हो गई।

घटना की शिकायत मिलने के बाद झालावाड़ साइबर थाना पुलिस ने तुरंत तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। जांच में पता चला कि ठगी के दौरान इस्तेमाल किया गया बैंक अकाउंट मप्र के इंदौर निवासी चांदनी यादव का था। पुलिस ने आरोपी महिला की लोकेशन ट्रेस कर उसे इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने खुलासा किया कि उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसके जरिए इस तरह के फर्जी लेन-देन किए गए थे।


आरोपी महिला चांदनी यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही पुलिस ने उसका बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया और त्वरित कार्रवाई के तहत पीड़ित को 49,500 रुपए वापस दिलवा दिए।

साइबर थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के मामलों में सावधानी बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान लिंक, ऐप या एपीके फाइल को डाउनलोड करने से बचना चाहिए। साथ ही अगर बैंक से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed