फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Groom Dies Under Suspicious Circumstances on Wedding Day, Poison Consumption Suspected

Kota News: शादी वाले दिन दूल्हे की संदिग्ध मौत, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, देर रात तक किया था डांस

Thu, 08 May 2025 10:12 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2025 10:12 AM IST
सार

बूंदी के नौताड़ा भोपत गांव में शादी से एक दिन पहले दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने निकासी के बाद रात ढाई बजे तक डांस किया फिर सभी खाना खाकर सो गए लेकिन बुधवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Kota News: Groom Dies Under Suspicious Circumstances on Wedding Day, Poison Consumption Suspected
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी के तालेड़ा थाना क्षेत्र में शादी के दिन फेरों से कुछ समय पहले ही दूल्हे की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दूल्हे ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।

विज्ञापन


मृतक दूल्हा रामस्वरूप मेवाड़ा उर्फ राम, बूंदी के तालेड़ा थाना क्षेत्र के नौताड़ा भोपत गांव का निवासी था। उसकी शादी कोटा के बालिता रोड निवासी युवती से तय हुई थी। दोनों की यह लव मैरिज थी, जिसे परिजनों की सहमति से अरेंज मैरिज का रूप दिया गया था। दुल्हन पक्ष शादी के लिए नौताड़ा भोपत गांव आने वाला था, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Banswara News: कॉलेज में ब्लास्ट की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस और अन्य टीमें, मॉक ड्रिल संपन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना अधिकारी अजीत बागडोलिया के अनुसार रामस्वरूप की तबीयत बुधवार सुबह बिगड़ गई थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों का कहना है कि निकासी के बाद रामस्वरूप रात ढाई बजे तक डांस करता रहा था। फिर सभी खाना खाकर सो गए थे। सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके दोस्त राकेश मंडावत ने बताया कि यह लव मैरिज थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रामस्वरूप की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed