फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Farmer dies after becoming unconscious while spraying medicine in the field

Kota News: खेत में दवा छिड़कते अचेत हुआ किसान, अस्पताल में आकर तोड़ा दम, परिजनों को रोकर बुरा हाल

Tue, 06 Feb 2024 09:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Feb 2024 09:27 PM IST
सार

Kota News: कोटा में एक किसान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेत में दवा छिड़काव कर रहा था, तभी वो अचेत होकर गिर गया। जिसके बाद उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Farmer dies after becoming unconscious while spraying medicine in the field
खेत में दवा छिड़कते अचेत हुआ किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत में दवा छिड़कते समय कीटनाशक के प्रभाव में आकर एक किसान अचेत हो गया, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। मृतक किसान के पिता रमेश चंद्र ने बताया कि वह बारां जिले के सारथल गांव के निवासी हैं। उनका बेटा खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था तभी

विज्ञापन

कीटनाशक के प्रभाव में जाकर अचेत हो गया।

अस्पताल में तोड़ा दम
जिसके बाद उसे सारथल के स्थानीय चिकित्सालय में लेकर गए, जहां से अकलेरा होते हुए झालावाड़ रेफर कर दिया और आखिर में कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उनका बेटा महज 25 साल का था, जिसके दो बच्चे हैं। युवावस्था में ही कीटनाशक के प्रभाव के कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed