फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Dog Fights Cobra to Save Puppies 10-Minute Bloody Battle Injures Snake Dies After Being Bitten

पिल्लों की जान बचाने को कोबरा से भिड़ा कुत्ता: 10 मिनट तक चली खूनी जंग, सांप को किया घायल; डसने से मौत

Fri, 02 Oct 2026 09:04 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 02 Oct 2026 09:04 AM IST
सार

कोटा की भामाशाह मंडी स्थित एक फैक्टरी में पिल्लों की सुरक्षा के लिए एक आवारा कुत्ता कोबरा से भिड़ गया। करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष हुआ। कुत्ते ने कोबरा को गंभीर रूप से घायल कर दिया, लेकिन सांप के डसने से उसकी मौत हो गई। स्नेक कैचर ने घायल कोबरा को रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
Dog Fights Cobra to Save Puppies 10-Minute Bloody Battle Injures Snake Dies After Being Bitten
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोटा के भामाशाह मंडी स्थित एक फैक्टरी परिसर में अपने पिल्लों की सुरक्षा के लिए एक आवारा कुत्ता जहरीले कोबरा से भिड़ गया। करीब 10 मिनट तक चले इस भीषण संघर्ष में कुत्ते ने कोबरा पर लगातार हमले कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया, लेकिन इस दौरान सांप ने भी पलटकर कुत्ते को डस लिया। सांप के विष के प्रभाव से कुत्ते ने करीब 10 मिनट के भीतर दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कोबरा की स्थिति भी अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पिल्लों की सुरक्षा के लिए संघर्ष
यह दर्दनाक घटना कोटा के श्रीनाथपुरम फायर स्टेशन के पास स्थित एक फैक्टरी की है। बताया जा रहा है कि एक जहरीला कोबरा अचानक फैक्टरी परिसर में आ गया था। उसी समय वहां मौजूद एक आवारा कुत्ते की नजर उस विषैले सांप पर पड़ी। आसपास ही कुत्ते के छोटे पिल्ले भी मौजूद थे। पिल्लों की मौजूदगी के कारण कुत्ते ने सांप को अपने बच्चों के लिए खतरा माना। अपने पिल्लों को संभावित खतरे से बचाने के लिए कुत्ते ने बिना अपनी जान की परवाह किए सीधे कोबरा पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


10 मिनट की जंग और दुखद अंत
फैक्टरी परिसर में दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक जोरदार जंग चलती रही। कुत्ते ने सांप को इस तरह दबोचकर हमला किया कि कोबरा के शरीर पर गहरी चोटें आईं और वह दो हिस्सों में बंट गया। इस जानलेवा हमले से लहूलुहान होने के बावजूद कोबरा ने हार नहीं मानी और उसने पलटवार करते हुए कुत्ते को डस लिया। सांप के काटने के बाद विष फैलने से कुत्ता कुछ देर तक मौके पर ही तड़पता रहा और करीब 10 मिनट में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद फैक्टरी परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ‘मुझे योजनाबद्ध तरीके से सीजे बनने से रोका’: रिटायर्ड जज संजीव शर्मा का पलटवार, मानहानि केस की मांगी अनुमति

स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू
स्नेक कैचर गोविंद शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक घायल कोबरा को रेस्क्यू किया। स्नेक कैचर के अनुसार, सांप की हालत बेहद नाजुक है। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं और उसकी जान बचने की संभावना काफी कम नजर आ रही है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आवारा कुत्ता अक्सर अपने पिल्लों की सुरक्षा के लिए दूसरे जानवरों पर हमला कर देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed