फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   District Collector took a meeting to reduce the stress of Kota coaching students

Kota: जिला कलेक्टर की बैठक में फैसला; छात्रों का स्ट्रेस कम करने के लिए होगा कोटा कार्निवल का आयोजन

Thu, 24 Aug 2023 04:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 24 Aug 2023 04:31 PM IST
सार

जिला कलेक्टर की बैठक में कोचिंग संचालक, हॉस्टल एसोसिएशन  के अध्यक्षों के अलावा स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

विज्ञापन
District Collector took a meeting to reduce the stress of Kota coaching students
बैठक लेते जिला कलेक्टर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोटा में लगातार बढ़ रही कोचिंग स्टूडेंट की सुसाइड के बाद प्रशासन को फिर से कोटा कार्निवल उत्सव की याद आई है। कोटा जिला कलेक्टर ने कोचिंग स्टूडेंट में तनाव कम करने और खुशनुमा वातावरण देने के लिए कोटा कार्निवल उत्सव एक बार फिर से आयोजित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली है। 

विज्ञापन


जिला कलेक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोचिंग संचालक और हॉस्टल संचालक सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से इसी बात पर जोर दिया गया कि बच्चों को तनाव मुक्त और खुशनुमा माहौल कैसे दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


बता दें कि कुछ साल पहले भी कोटा में कोटा कार्निवाल का आयोजन हुआ था। अब एक अंतराल के बाद अब फिर से कोटा कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने कहा कि पहले जो कोटा कार्निवल हुआ था उसी के तर्ज पर अब फिर से कोटा कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। इस बार एक कमेटी बनाई जाएगी और उसकी देखरेख में कोटा कार्निवल का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में पूरे दिन मौज मस्ती होगी पंजाबी और भोजपुरी सिंगर बुलाए जाएंगे। बच्चों के लिए खेलकूद और मनोरंजन के तमाम साधन उपलब्ध होंगे। इसका उद्देश्य यही है कि पढ़ाई के दबाव को झेल रहे बच्चे अपने आप को रिलेक्स महसूस करें। कलेक्टर ओपी बुनकर ने कहा कि जहां तक सूइसाइड रोकने का सवाल है उसके एक ही नहीं अनेक कारण होते हैं। व्यक्तिगत कारण का स्थाई निवारण होना बहुत ही मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी प्रशासन का प्रयास है कि बच्चे तनाव मुक्त वातावरण में रहकर अच्छे से पढ़ कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed