फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Crowds of devotees gathered in the pagodas of Kota on the first Monday of Sawan

Kota: सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में जुटी भक्तों की भीड़, शिवपुरी धाम में भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक

Mon, 10 Jul 2023 11:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 10 Jul 2023 11:52 AM IST
सार

सावन में शिव जी का जलाभिषेक करने पहले सोमवार को शिवायलों में भक्तों की जमकर भीड़ देखने को मिली। संत सनातन पुरी महाराज ने बताया कि सावन मास में इस बार आठ सोमवार हैं।

विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in the pagodas of Kota on the first Monday of Sawan
शिवपुरी धाम में जुटी भक्तों की भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शहर के तेघड़ा इलाके में शिवपुरी धाम मंदिर पर सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर दूध और जलाभिषेक किया। सावन में ऐसे शिव भक्तों का ताता देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन




शिवपुरी धाम मंदिर पर 525 शिवलिंग
शिवपुरी धाम मंदिर पर 525 शिवलिंग हैं, जिनकी पूजा करने यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा शहर के प्राचीन शिवालयों में भी लोगों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। शिवपुरी धाम के संत सनातन पुरी महाराज ने बताया कि सावन मास में इस बार आठ सोमवार हैं। कहा जाता है कि सावन में जलाभिषेक से भक्तों पर शिव जी की विशेष कृपा होती है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जलाभिषेक करने का उल्लेख पुराणों में भी है।
विज्ञापन


राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को सवेरे से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्तों ने जल और दूध से अभिषेक कर फूलों से शृंगारित कर मन्नत मांगी। पुजारी विनोद त्रिवेदी ने बताया कि लोगों ने महादेव के दर्शन कर खुशहाली की मनोकामनाएं कीं। साथ ही शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed