फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: A Conspiracy to Defame Kota; Administration Declares Viral Social Media Video as Fake

कोटा को बदनाम करने की साजिश!: सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दिखाई जा रही ऐसी तस्वीरें, प्रशासन ने क्या बताया?

Tue, 05 May 2026 09:24 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 09:24 PM IST
सार

Kota News: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को कोटा का बताकर भ्रम फैलाया गया, जिसमें पंखों के आसपास जालियां दिखीं। प्रशासन और हॉस्टल एसोसिएशन ने इसे फर्जी बताते हुए खंडन किया और शहर की छवि खराब करने की साजिश बताया।

विज्ञापन
Kota News: A Conspiracy to Defame Kota; Administration Declares Viral Social Media Video as Fake
पंखों पर लगी जालियों का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंखों के आसपास जालीदार पिंजरे जैसी संरचना दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि यह कोटा के किसी हॉस्टल का है, जहां छात्रों को आत्महत्या से रोकने के लिए इस तरह की व्यवस्था की गई है। वीडियो के साथ अलग-अलग तरह के कैप्शन भी साझा किए जा रहे थे, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

 
प्रशासन ने दावे को बताया गलत
इस मामले में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो का कोटा से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने इसे पूरी तरह भ्रामक बताते हुए कहा कि शहर की छवि खराब करने के उद्देश्य से इस तरह का वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के इस तरह की सामग्री पर विश्वास न करें।
विज्ञापन

 
हॉस्टल एसोसिएशन ने भी किया खंडन
कोटा हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने भी इस वीडियो को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो कोटा के किसी भी हॉस्टल या पीजी का नहीं है। शहर में कहीं भी पंखों के आसपास इस तरह की जालियां नहीं लगाई गई हैं। उनके अनुसार, यह वीडियो किसी बड़े हॉल का प्रतीत होता है, जिसे गलत तरीके से कोटा से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- कोटा में भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान: वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर, इमारत की मरम्मत के बाद क्यों हुआ हादसा?

 
छात्रों और अभिभावकों में फैला भ्रम
वीडियो के वायरल होने के बाद कोटा में पढ़ाई कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बन गया। कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए, हालांकि प्रशासन और संबंधित संगठनों के स्पष्टीकरण के बाद स्थिति धीरे-धीरे स्पष्ट हो रही है।
 
प्रवेश सत्र के बीच छवि प्रभावित करने की आशंका
यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए नए छात्र प्रवेश ले रहे हैं। ऐसे में इस तरह के भ्रामक वीडियो से शहर की छवि पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और हॉस्टल संचालकों ने स्पष्ट किया है कि कोटा में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed