{"_id":"6405609c76c06cb9ef0c0607","slug":"chhabra-thermal-power-plant-s-xen-arrested-for-taking-bribe-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: छाबड़ा थर्मल पावर प्लांट का एक्सईएन रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास करने के बदले मांगे थे 4500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: छाबड़ा थर्मल पावर प्लांट का एक्सईएन रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल पास करने के बदले मांगे थे 4500 रुपये
Mon, 06 Mar 2023 09:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 06 Mar 2023 09:10 AM IST
सार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा ग्रामीण इकाई ने कोटा में छबड़ा थर्मल प्लांट के एक्सईएन को रिश्वत लेते हुए रगें हाथ गिरफ्तार किया है। बिल पास कराने की एवज में की थी 4500 रुपये की रिश्वत की मांग।
विज्ञापन
रिश्वत मांगने का आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा ग्रामीण इकाई ने कार्रवाई करते हुए कोटा में छबड़ा थर्मल प्लांट के एक्सईएन को रिश्वत लेते हुए रगें हाथ गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रेरणा शेखावत ने बताया कि परिवादी ने एसीबी कार्यालय में एक परिवाद दिया था। उसमें बताया गया कि उसने छबड़ा थर्मल पावर प्लांट मोतीपुरा जिला बारां में 2021 से अब तक जो कार्य करवाए हैं उनको स्वीकृत और एक पेंडिंग बिल को पास कराने की एवज में छाबड़ा थर्मल पावर प्लांट मोतीपुरा के अधिशासी अभियंता शैलेश कुमार सिंघल एक प्रतिशत के हिसाब से 4500 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
इस पर परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रेरणा शेखावत के निर्देशन में कराए सत्यापन के दौरान आरोपी शैलेश कुमार सिंगल द्वारा फरियादी से रिश्वत की मांग की बात सही पाई गई। इस पर एसीबी कोटा ग्रामीण की टीम ने पृथ्वीराज मीना के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दो हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 2500 रुपये की राशि परिवादी से पहले ही ले चुका था।
विज्ञापन