फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Case on former MLA and 400 hundred people on Lathicharge case in Kota

Rajasthan: राहुल गांधी के पास जा रहे लोगों पर लाठीचार्ज का मामला, पूर्व विधायक सहित 400 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 10 Dec 2022 11:03 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 10 Dec 2022 11:03 AM IST
सार

कोटा में राहुल गांधी को ज्ञापन देने जा रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस का आरोप है कि पूर्व विधायक के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद उन्होंने लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन
Case on former MLA and 400 hundred people on Lathicharge case in Kota
कोटा में लाठीचार्ज मामले में केस दर्ज - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी को कर्ज माफी का ज्ञापन देने जाते किसानों पर कोटा के आवां चौराहे पर लाठीचार्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने भाजपा के सांगोद से पूर्व विधायक हीरालाल नागर समेत 24 लोगों पर नामजद और 400 पर केस दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि पूर्व विधायक सहित लोगों ने पथराव कर दिया था।

विज्ञापन


सांगोद एएसपी राजेश सोनी ने कनवास थाने में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि वो छह दिसंबर को पुलिस जाप्ते के साथ दरा से निकल रही भारत जोड़ो यात्रा में आवां चौराहे कनवास पर कानून व्यवस्था में ड्यूटी पर थे। राजेश सोनी का आरोप है कि वहां कुछ दूरी पर पूर्व विधायक ने भीड़ इकठ्ठी की। भीड़ के साथ आवां चौराहे पर आए और वे दरा की तरफ जाने के लिए अड़ गए। जब पुलिस ने नहीं जाने दिया तो वे सड़क पर बैठ गए। 

विज्ञापन


लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। शिकायत पर कनवास पुलिस ने पूर्व विधायक हीरालाल नागर, ओम नागर, राजेन्द्र, रामप्रसाद गुर्जर, दुष्यंत शर्मा, गोविंद पालीवाल, बनवारी सोनी, समेत 24 नामजद और 400 अन्य के खिलाफ धारा 147, 149, 332 ,353, 283, 336 IPC में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed