फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Case filed against careless people in ammonia gas leak case

कोटा अमोनिया गैस रिसाव कांड: लापरवाही बरतने वालों पर एक्शन शुरू, मुकदमा हुआ दर्ज

Sun, 16 Feb 2025 06:38 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 06:38 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि अमोनिया गैस रिसाव से 16 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। लेकिन अब सभी की हालत पहले से ठीक है। इनमें 9 बच्चे कोटा अस्पताल में भर्ती हैं। गैस के प्रभाव में आने वाले व्यक्तियों को 48 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा जाता है।

विज्ञापन
Case filed against careless people in ammonia gas leak case
अमोनिया गैस के रिसाव के बाद अब एक्शन - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में सिमलिया थाना इलाके के गड़ेपन फैक्टरी के नजदीक अमोनिया गैस के रिसाव के बाद अब लापरवाही बरतने वालों पर एक्शन शुरू हो गया है। मामले में फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ अमोनिया गैस का रिसाव का आरोप लगा है। साथ ही जनजीवन को खतरे में डालने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा पांचड़ा की झोपड़ियां निवासी खेमचंद ने दर्ज करवाया है। खेमचंद अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी मां भूली भाई फैक्टरी के नजदीक से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। अमोनिया गैस के रिसाव का आरोप लगाते हुए फैक्टरी के अजय टाइल, विकास माथुर, यूके माथुर सहित 6 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि अमोनिया गैस रिसाव से 16 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। लेकिन अब सभी की हालत पहले से ठीक है। इनमें 9 बच्चे कोटा अस्पताल में भर्ती हैं। गैस के प्रभाव में आने वाले व्यक्तियों को 48 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा जाता है। शिक्षा विभाग पूरी तरह से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के साथ है और उन्हें हर संभव मदद पहुंचाई भी जा रही है। दिलावर ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी समेत तमाम अधिकारी बच्चों को संभाल रहे हैं। मामले में पूरी जांच भी करवाई जा रही है जो भी दोषी होगा उसको बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को गढ़ेपान सीएफसीएल फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। जिससे पास ही में स्कूल में मौजूद 16 बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी और उनके दाम भी घटने लगा था। जिन्हें तत्काल अलग-अलग वाहनों से अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया। अमोनिया गैस रिलीज करने के दौरान यह पूरा घटनाक्रम सामने आया था। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने भी जेके लोन अस्पताल पहुंचकर बच्चों के परिजनों से जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों को भी बेहतर उपचार बच्चों को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed